महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक रिहायशी सात मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया है, इसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद घायलों को फौरन नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना पश्चिमी नालासोपारा के पाटनकर पार्क इलाके में स्थित ‘धनंजय एवेन्यू’ नाम की सात मंजिला बिल्डिंग में घटी है।

पांचवी फ्लोर से गिरी लिफ्ट

बताया जा रहा कि शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास आठ लोग पांचवी मंजिल से लिफ्ट के जरिए ग्राउंड फ्लोर आ रहे थे। अचानक कोई तकनीकी दिक्कत हुई और लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी। इस घटना में लिफ्ट में फंसे आठ लोग गंभीर लोग घायल हो गए।

बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोगों ने की मदद

लिफ्ट गिरने की जोरदार आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले अन्य लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लिफ्ट खोलने की काफी कोशिश की, कड़ी मशक्कत के बाद, उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा और अंदर फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला। इन घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

भाजपा नेता समेत आठ लोग घायल

पीड़ितों में स्थानीय वकील और भाजपा पदाधिकारी सतीश भोंडवे के साथ-साथ उनके सात मेहमान भी शामिल हैं। बताया जा रहा कि सतीश भोंडवे के दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बारे में बात करते हुए, सतीश भोंडवे ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत की जरूरत के बारे में पहले भी बताया जा चुका था। उन्होंने इस अचानक हुए हादसे के लिए डेवलपर की भारी लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया, जिसके कारण उन्हें और उनके मेहमानों को काफी दर्द, सदमा और चोटें झेलनी पड़ीं।

हादसे की सूचना मिलने पर नालासोपारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। ​​स्थानीय निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव और सर्विसिंग को लेकर बिल्डर/डेवलपर पर भारी लापरवाही का आरोप लगाया।

निवासियों यह भी दावा किया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद लिफ्ट की न तो कभी जांच की गई और न ही उसकी मरम्मत कराई गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। नालासोपारा पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: ‘शादी, तलाक, हलाला और विरासत….’, महाराष्ट्र सरकार ने यूसीसी के ड्राफ्ट को लेकर लोगों से मांगे सुझाव

महाराष्ट्र सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मसौदा तैयार करने के लिए गठित समिति ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट पर शादी, तलाक, विरासत और उत्तराधिकार जैसे विषयों से जुड़े 37 सवाल दिए गए हैं। साथ ही इस पर लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें