मध्य प्रदेशः कमल नाथ के 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, पहली बार MLA बनने वालों को नहीं मिली जगह
मध्य प्रदेश में कमल नाथ सरकार के 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। राजस्थान की तरह यहां भी पहली बार जीतने वाले विधायकों को मंत्री नहीं बनाया गया है।

मध्य प्रदेश में कमल नाथ सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कमल नाथ के मंत्रिमंडल में 15 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं राजस्थान की तरह पहली बार विधायक बनने वाले 55 नेताओं में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया गया। मध्य प्रदेश के नए मंत्रियों में दो महिलाएं, एक निर्दलीय और एक मुस्लिम विधायक भी शामिल हैं।
…इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
1. विजयलक्ष्मी साधौ
2. सज्जन सिंह वर्मा
3. हुकुम सिंह कराड़ा
4. गोविंद सिंह
5. बाला बच्चन
6. आरिफ अकील
7. बृजेंद्र सिंह राठौर
8. प्रदीप जायसवाल (निर्दलीय)
9. लाखन सिंह यादव
10. तुलसी सिलावट
11. गोविंद सिंह राजपूत
12. इमरती देवी
13. ओंकार सिंह मरकाम
14. डॉक्टर प्रभुराम चौधरी
15. प्रियव्रत सिंह
16. सुखदेव पानसे
17. उमंग सिंघार
18. हर्ष यादव
19. जयवर्धन सिंह
20. जीतू पटवारी
21. कमलेश्वर पटेल
22. लखन घनघोरिया
23. महेंद्र सिंह सिसोदिया
24. पीसी शर्मा
25. प्रद्युम्न सिंह तोमर
26. सचिन यादव
27. सुरेंद्र सिंह बघेल
28. अरुण भनोट
…ऐसा है कमल नाथ का मंत्रिमंडल
– दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह इस मंत्रिमंडल के सबसे युवा सदस्य हैं, जिनकी उम्र महज 32 साल है।
– कमल नाथ गुट के 10, दिग्विजय सिंह के नौ, सिंधिया के सात और अरुण यादव गुट के एक विधायक को जगह मिली है।
सपा-बसपा ने भी लगाया था जोर
मंत्रिमंडल पर अंतिम मुहर के लिए कमल नाथ चार दिनों तक दिल्ली में रहे। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एके एंटनी, भंवर जितेंद्र सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं से चर्चा भी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंतिम दौर तक कांग्रेस को बहुमत तक पहुंचाने वाली सपा (एक सीट) और बसपा (दो सीट) ने भी मंत्री पद के लिए खूब जोर लगाया लेकिन बात नहीं बनी।