सीएम को घेरने की बना रहे थे योजना, पुलिस ने 20 लोगों को धर दबोचा!
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को घेरने की तैयारी करने की योजना बना रहे मराठा क्रांति मोर्चा के कम से कम 20 सदस्यों को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया है।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को घेरने की तैयारी करने की योजना बना रहे मराठा क्रांति मोर्चा के कम से कम 20 सदस्यों को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिया गया है। ये उस समारोह स्थल की ओर बढ़ रहे थे जहां आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस पहुंचने वाले हैं। फडणवीस आज पुण के चिंचवड इलाके में ‘ क्रांतिवीर चापेकर राष्ट्रीय संग्रहालय ’ के ‘‘ भूमि पूजन ’’ सहित कई समारोह में शिरकत करने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) गणेश शिंदे ने कहा एहतियाती तौर पर हमने मराठा क्रांति मोर्चा के 20 सदस्यों को उस समय हिरासत में लिया है , जब वे समारोह स्थल की ओर बढ़ रहे थे।
शिंदे ने कहा कि कानून एवं व्यस्था की किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। गौरतलब है कि सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय द्वारा प्रदर्शन की चेतावनी देने के बाद फडणवीस ने पंढरपुर में भगवान विट्ठल मंदिर की वार्षिक पूजा में भी हिस्सा नहीं लिया था।
तीर्थ विठ्ठल, क्षेत्र विठ्ठल
देव विठ्ठल, देवपूजा विठ्ठल…
गुरू विठ्ठल, गुरूदेवता विठ्ठल
निधान विठ्ठल, निरंतर विठ्ठल… pic.twitter.com/bmMgPwBnLi— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 23, 2018
बता दें कि मराठा क्रांति मोर्चा के डर के चलते ही महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फरणवीस ने सोमवार को भगवान बिठ्टल के दर्शन के लिए पंडरपुर की यात्रा रोक दी। सीएम ने अपने घर पर ही भगवान बिट्ठल की मूर्ति लाकर परिवार संग पूजा की। आज पंडरपुर में एकादशी के दिन स्पेशल पूजा होनी थी लेकिन यहां सीएम के शामिल नहीं होने की जानकारी केंद्रीय मंत्री महाजन ने पहले ही दे दी थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पंढरपुर शहर में स्थित एक मंदिर जाने का कल का अपना कार्यक्रम सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रद्द कर दिया है।
भाषा के इनपुट के साथ
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।