5 शादियां और 120 महिलाओं संग रिलेशनशिप में रह चुका है यह मशहूर खिलाड़ी, इस लत से था परेशान
- 1 / 10
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक में मालूम चलता है कि उनका संबंध 300 से ज्यादा गर्ल्स के साथ रह चुका है। इस बात पर यकीन नहीं होता लेकिन संजय दत्त ही नहीं एकलौते सेलेब नहीं बल्कि ऐसे कई नामचीन चेहरे हैं जिनके सौकडों लड़कियों के साथ संबंध होते हैं। आज हम आपको खेल की दुनिया के एक ऐसे ही खिलाड़ी की कहानी बताने जा रहे हैं जिनके नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। यह खेल की दुनिया का जाना-माना चेहरा है जिनका नाम (Tiger Woods) है। वे गोल्फर वर्ल्ड वो स्टार प्लेयर हैं जिन्हें इतिहास का सर्वश्रेष्ठ गोल्फर बताया जाता है। यह खिलाड़ी खेल में तो रिकॉर्डधारी है ही साथ ही गर्लफ्रेंड्स और शादियों के मामले में भी इन्होंने खूब सूर्खियां बटोरी हैं। वुड्स के पास टैलेंट, नाम, पैसा शोहरत, प्यार सब कुछ है लेकिन एक लत के शिकार के चलते उनका सब मिट्टी में मिल गया था। जानिए कैसी रही टाइगर वुड्स की निजी जिंदगी। (All Photos- Instagram Tiger Woods)
- 2 / 10
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 30 दिसंबर 1975 को जन्में टाइगर के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 120 से ज्यादा महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। उन्हें लेकर यह भी कहा जाता है कि उन्होंने अब तक 5 शादियां की हैं।
- 3 / 10
हालांकि टाइगर ने आधिकारिक रूप साल 2004 में मॉडल एलिन नॉर्डग्रेन से शादी की थी लेकिन उनसे भी इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिका। नॉर्डग्रेन से टाइगर के बच्चे हैं जिनके नाम Sam Alexis Woods, Charlie Axel Woods हैं।
- 4 / 10
गोल्फर के बारे में कहा जाता है कि वे सेक्स की लत से परेशान थे। यही वजह है कि उनका संबंध एक या दो नहीं बल्कि 120 महिलाओं के साथ रहा है। शादी टूटने की वजह भी वुड्स की सेक्स लत है।
- 5 / 10
टाइगर के सेक्स स्कैंडल (Tiger Woods Sex Scandals) का खुलासा साल 2009 में हुआ था, जब टैबलॉयड नेशनल इन्कवायरर ने दावा किया कि वुड्स के न्यूयॉर्क की एक नाइटक्लब की मैनेजर राशेल उचिटेल से संबंध हैं। हालांकि वुड्स इन दावों को सिरे से खारिज करते हैं। इस खुलासे के बाद इसी साल वुड्स का एक Voice Mail मीडिया में लीक हुआ जो उन्होंने एक महिला के लिए भेजा था। इसके बाद वुड्स ने अपनी बेवफाई की बात स्वीकार कर ली और उन्होंने अपने चाहने वालों और परिवार से माफी मांगी।
- 6 / 10
माफी मांगने के बाद वुड्स की बदनामी तब और ज्यादा होने लगी जब हर दिन दर्जनों भर से ज्यादा महिलाओं ने टाइगर के साथ अफेयर के राज खोले। इन्हीं कारणों के चलते टाइगर ने सभी माफी मांगते हुए गोल्फ से अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया और 2010 में अपनी आधिकारिक पत्नी को भी तलाक दे दिया।
- 7 / 10
साल 2019 में टाइगर ने 14 साल बाद मास्टर्स टूर्नामेंट जीता था। वे अब तक पांच बार (1997, 2001, 2002, 2005 और 2019) मास्टर्स टूर्नामेंट अपने नाम कर चुके हैं।
- 8 / 10
अमेरिकन खिलाड़ी टाइगर वुड्स एकलौते गोल्फर हैं जिनके नाम 82 पीजीए टूर जीतने का कारनामा हासिक है। वे 41 यूरोपियन टूर जीत चुके हैं। साल 2010 में वो दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी बने।
- 9 / 10
साल 2000 में उन्होंने नाइकी कंपनी के साथ 105 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट किया था जो उस समय का सबसे बड़ा विज्ञापन समझौता था।
- 10 / 10
अपने परिवार के साथ टाइगर।