
आईपीएल 2022 (IPL 2022) चल रहा है और यह आईपीएल का 15वां सीजन है। अब तक देखा जाए तो 15 साल के इतिहास में महज पांच खिलाड़ी ही ऐसे हैं जो 99 पर आउट हुए हैं और सेंचुरी से चूक गए हैं। इनमें दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम भी शामिल है। विराट कोहली 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royale Challengers Bangalore) की तरफ से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलते हुए 99 पर आउट हो गए थे।

पृथ्वी शॉ 99 पर आउट होने वाली दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और 99 पर पहुंचे ही थे कि वह आउट हो गए।

क्रिस गेल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी पारी खेल रहे थे लेकिन 99 पर पहुंचते ही वह आउट हो गए। इस तरह वह आईपीएल में 99 पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

चौथा नंबर मुंबई इंडियंस के ईशान किशन का है। ईशान 2020 में बैंगलोर के खिलाफ खेलते हुए 99 पर आउट हुए थे और सेंचुरी से महज एक तरफ से चूक गए थे।

ऋतूराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2022 में ही हैदराबाद की टीम के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। वह 57 बॉल पर 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।

आईपीएल के इतिहास में अब तक ये पांच बल्लेबाज ही 99 रन पर पहुंचकर आउट हुए हैं। (All Photos: Social Media)