
Rohit Sharma MI IPL 2022: ऐसा पहली बार हुआ है जब Mumbai Indian (MI) को लगातार 8 हार सामना करना पड़ा है। इस तरह की चर्चा है कि इन हारों से सबक लेते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनी जा सकती है। वैसे इससे पहले भी कई प्लेयर्स को बीच सीजन टीम की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा है। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ चर्चित नामों पर एक नजर:

साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने केविन पीटरसन से कप्तानी लेकर अनिल कुंबले को दे दी थी।

2012 में कुमार संगकारा को डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उनकी जगह कैमरन व्हाइट कैप्टन बने थे।

2012 आईपीएल के दौरान ही डेनियल विटोरी से आरसीबी की कप्तानी लेकर अचानक विराट कोहली को दे दी गई थी।

2013 में आईपीएल सीजन के बीच ही रिकी पॉन्टिंग से कैप्टेंसी लेकर रोहित शर्मा को दे दी गई थी।

2018 में गौतम गंभीर को मिड सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कैप्टन बनाया गया था।

2019 में राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे से इस्तीफा ले स्टीव स्मिथ को कप्तान बना दिया था।

आईपीएल 2020 के दौरान मिज सीजन ही दिनेश कार्तिक को हटाकर केकेआर ने इयान मॉर्ग को कैप्टेंसी दे दी थी।

आईपीएल 2021 में डेविड वार्नर को मिड सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। उनकी जगह केन विलियमसन कप्तान बने थे। (All Photos/IPL & BCCI)