
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और टीम इंडिया के सीमित ओवरों के मैच के मौजूदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार (18 मार्च) को बेंगलुरु में अपने स्टोर का उद्धाटन किया। इस मौके पर धोनी के स्टोर की झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। धोनी इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे। धोनी के स्टोर का नाम 'सेवन' है। धोनी ने अपना पहला स्टोर अपने गृह नगर रांची के सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस मॉल में खोला था। धोनी के स्टोर में स्पोर्ट्स बियर ब्रांड सेवन के कपड़े खरीदे जा सकते हैं। इस ब्रांड के कपड़े देश भर के 309 स्टोर में उपलब्ध हैं, इसके अलावा उन्हें सेवन की वेबसाइट http://www.7.life से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Jabong, Myntra, TataCliq आदि की वेबसाइट पर भी सेवन के स्पोर्ट्स बियर खरीदे जा सकते हैं। (फोटो सोर्स- फेसबुक/Seven/PTI)

धोनी के स्टोर को बेंगलुरु के डिजायनर अदीश पटनी और एक डिजाइन एजेंसी ओसीडी ने डिजाइन किया है और आगे लॉन्च होने वाले स्टोर्स के लिए भी योजना चल रही है। (फोटो सोर्स- फेसबुक/Seven)

रीति ग्रुप के सीएमडी और चेयरमैन अरुण पांडेय ने खुलासा किया कि वे 2020 तक धोनी से सेवन स्टोर के 275 आउटलेट खोलेंगे। (फोटो सोर्स- फेसबुक/Seven)

धोनी फिटनेस को बहुत तवज्जो देते हैं, इसलिए कहा जा रहा कि धोनी के स्टोर से मिलने वाले सेवन ब्रांड के कपड़ों को फिटनेस को ध्यान में रखते हुए मानक तय किए गए हैं। (फोटो सोर्स- फेसबुक/Seven)

बता दें कि धोनी टीम के इंडिया के सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत विश्वकप भी जीत चुका है। (फोटो सोर्स- फेसबुक/Seven)

दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद धोनी ने श्रीलंका में खेली गई निदाहास ट्रॉफी से आराम लिया था। निदाहास ट्रॉफी को भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत लिया। (फोटो सोर्स- फेसबुक/Seven)