-
Bismah Maroof: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) एक बार फिर से अपने ही देश के क्रिकेटर की आलोचना का सिकार हुआ है। पीसीबी (PCB) पर इस बार निशाना साधा है पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम (Pakistan Women Cricket Team) की कप्ताम बिस्माह मारूफ ने। उन्होंने पीसीबी को भारत (India) और न्यूजीलैंड (Newzealand) जैसे देशों से सीखना चाहिए। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
बिस्माह ने कहा है कि महिला क्रिकेटर्स भी पुरुषों की तरह ही कड़ी मेहनत करती हैं। महिलाओं को भी पुरुष क्रिकेटर्स के बराबर सैलरी मिलनी चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड ऐसा ही करते हैं। उन्होंने कहा कि 8 साल से महिला खिलाड़ियों का वेतन नहीं बढ़ा है। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
18 जुलाई 1991 को जन्मीं पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। बिस्माह बाएं हाथ की बल्लेबाज और राइट आर्म लेग ब्रेक गेंदबाज हैं। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
लाहौर में पली बढ़ी बिस्माह मारूफ को इसी साल पाकिस्तान के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार तमगा-ए-पाकिस्तान से नवाजा गया है। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ ही बिस्माह एक बेटे की मां भी हैं। वह बेटी के जन्म के छह महीने बाद ही क्रिकेट के मैदान पर लौट आई थीं। तब दुनिया भर की महिला क्रिकेटर्स ने उनके जज्बे को सलाम किया था। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
बिस्माह ने एक इंटरव्यू में बताया था उनके पिता हमेशा चाहते थे कि वह एक पेशेवर क्रिकेटर बनें। बिस्माह ने अपने पिता का सपना ना सिर्फ साकार किया है बल्कि पूरे देश का नाम भी रौशन किया। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
बिस्माह मारूफ ने साल 2006 में भारत के खिलाफ वन डे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उनका शानदार सफर जारी है। (Photo: Bismah Maroof facebook)
-
अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वालीं बिस्माह मारूफ अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को खरी खोटी सुना चर्चा में हैं। (Photo: Bismah Maroof facebook)
