
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने अपनी बेटी जीवा की पहली तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस तस्वीर में माही बेटी जीवा को लिए रांची एअरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। कप्तान धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग दिल्ली में आयोजित क्रिकेटर साथी सुरेश रैना की शादी में शामिल हुए थे। (स्रोत-फेसबुक/ट्विटर)

जीवा का जन्म 6 फ़रवरी को हुआ था, उस वक्त कप्तान धोनी ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में लगे थे। (स्रोत-ट्विटर)

इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की झलक साफ देखी जा सकती है। धोनी जल्द ही 8 अप्रैल से चेन्नई में शुरू हो रहे आईपीएल के आठवें संस्करण में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। (स्रोत-ट्विटर)

रांची एअरपोर्ट पर साक्षी धोनी भी नज़र आईं। सुरेश रैना की शादी में पत्नी साक्षी भी धोनी के साथ गईं थीं। (स्रोत-ट्विटर)

महेंद्र सिंह धोनी सेना की तरह इस्तेमान होने वाले टोपी में बेटी जीवा को सूरज की धूप से बचाते नज़र आए। (स्रोत-ट्विटर)