मुंबई में धोनी ने खरीदा नया आशियाना, रिटायरमेंट के बाद इतने अरब की संपत्ति के मालिक हैं माही
- 1 / 9
Mahendra Singh Dhoni House: टीम इंडिया को दो-दो विश्वपकप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं। इस बात का इशारा उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Rajput) ने किया है। साक्षी ने सोशल मीडिया में अपने नए घर की झलक फैंस के साथ शेयर की है।
- 2 / 9
साक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो पोस्ट करते हुए लिखा हमारा नया घर।
- 3 / 9
ये निर्माणाधीन घर मुंबई में है। माना जा रहा है कि धोनी परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो जाएंगे।
- 4 / 9
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी धोनी एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन कंपनी शुरू करने जा रहे हैं जिसकी मैनेजिंग डायरेक्टर खुद साक्षी होंगी। हालांकि अभी तक इस बारे में धोनी या साक्षी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामन नहीं आय़ा है।
- 5 / 9
धोनी की बात करें तो वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि आईपीएल में वह अभी भी चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हैं।
- 6 / 9
रिटायर होने के बाद भी धोनी की ब्रैंड वैल्यू कम नहीं हुई है।
- 7 / 9
CAknowledge.com के मुताबिक एमएसधोनी के पास कुल 760 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
- 8 / 9
धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स इलेवन की तरफ से हर साल 15 करोड़ रुपए बतौर फीस मिलते हैं। साथ ही धोनी अभी एंडोर्समेंट्स से भी तगड़ी कमाई करते हैं।
- 9 / 9
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी रांची में पोल्ट्री फार्म का काम भी शुरू करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि धोनी ने 2, 000 चूजों की बुकिंग भी कर ली है।