इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन-9 के लिए शनिवार को 351 खिलाड़ियों के नाम नीलामी में रखे गए। इस बार पुणे और राजकोट की टीमें आईपीएल में एंट्री कर रही हैं, इसलिए इन पर सबकी निगाहें रहीं। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉट्सन 9 करोड़ 50 लाख में RCB ने खरीदा। इस सीजन की यह अब तक की सबसे बड़ी नीलामी है। वहीं, युवराज सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ में खरीदा। पिछले सीजन में उनकी बोली 16 में लगी थी। वहीं, आशीष नेहरा को 5 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने खरीदा, जबकि पुणे ने ईशांत शर्मा को 3.80 करोड़ में खरीदा। आइए जानते हैं इस बार कौन सा खिलाड़ी किस आईपीएल टीम के साथ खेलेगा और उसे कितने में खरीदा गया -
केविन पीटरसन। (फाइल फोटो)
आशीष नेहरा को 5 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद ने खरीदा, जबकि पुणे ने ईशांत शर्मा को 3.80 करोड़ में खरीदा। -
सनराइजर्स हैदराबाद ने युवराज सिंह को 7 करोड़ में खरीदा है। दिल्ली ने पिछली बार युवराज को 16 करोड़ में खरीदा था।
-
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉट्सन 9 करोड़ 50 लाख में RCB ने खरीदा। इस सीजन की यह अब तक की सबसे बड़ी नीलामी है।
50 लाख बेस प्राइस वाले क्रिस्टोफर मॉरिस पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच जंग रही और आखिर में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चौंकाते हुए उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले दिनेश कार्तिक को 2 करोड़ 30 लाख में गुजरात लायंस ने खरीदा। -
पुणे ने ईशांत शर्मा को 3.80 करोड़ में खरीदा।
2 करोड़ बेस प्राइस वाले संजू सैमसन को दिल्ली ने 4 करोड़ 20 लाख में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन को राजकोट ने 2 करोड़ 30 लाख में खरीदा। ड्वेन स्मिथ (बेस प्राईस 50 लाख) को 2 करोड़ 30 लाख में राजकोट लॉयंस ने खरीदा है। इरफान पठान 2 करोड़ बेस प्राइस वाले स्टुअर्ट बिन्नी को बैंगलोर ने 2 करोड़ में खरीदा।
