-
अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का अध्यक्ष बना दिया गया है। शशांक मनोहर के इस्तीफा देकर आईसीसी जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। आइए जानते हैं अनुराग ठाकुर के बारे में दिलचस्प बातें
-
अनुराग को पिता प्रेम कुमार धूमल के के राजनीतिक रसूख का शुरुआत में खूब फायदा मिला। यही वजह रही साल 2000 में सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में उन्हें हिमाचल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया था। (Photo source: express Archives)
-
अनुराग ठाकुर ने सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने कप्तानी भी की थी। (Photo source: express Archives)
-
जम्मू-कश्मीर के खिलाफ इस मैच में अनुराग 7 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल पाए। हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो पुछल्ले बल्लेबाजों को पवैलियन का रास्ता जरूर दिखाया था। हिमाचल में उस दौर में क्रिकेट बैकफुट पर था, लेकिन तब तक अनुराग प्रथम श्रेणी खिलाड़ी बन चुके थे।(Photo source: express Archives)
-
बीसीसीआई प्रमुख अनुराग ठाकुर। (File Photo)
अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड से बीसीसीआई में प्रतिनिधित्व भी करते हैं। बस यहीं से अनुराग का बीसीसीआई का सफर शुरू हो गया। (Photo source: express Archives) अनुराग ठाकुर बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष और हमीरपुर से सांसद भी हैं। (Photo source: express Archives) -
अनुराग ठाकुर बीबीसीआई के दूसरे सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उनसे पहले 1963 में फतेह सिंह गायकवाड़ को बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए थे। उस वक्त उनकी उम्र 33 वर्ष थी।(Photo source: express Archives)
-
अनुराग ठाकुर की पत्नी का नाम शैफाली है। इनका विवाह 2002 में हुआ था। (Photo source: express Archives)
अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के अध्यक्ष रहते साल 2011 में गणतंत्र दिवस के मौके पर कोलकाता से श्रीनगर लाल चौक के लिए तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली थी। -
एक क्रिकेट प्रशासक के तौर पर अनुराग ठाकुर को सभी पसंद करते हैं। अनुराग ठाकुर सबकी सुन कर फैसला लेने के लिए जाने जाते हैं। अनुराग विराट को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देते हुए।
-
अनुराग ठाकुर BCCI का अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा चेहरे हैं। (फोटो क्रेडिट: BCCI)
-
टी-20 विश्व कप 2016 के समय अनुराग बीसीसीआई के सचिव थे। भारत पाकिस्तान का मैच हिमाचल के धर्मशाला में प्रस्तावित था लेकिन सुरक्षा कारणों से वो मैच हिमाचल में नहीं हो सका। तब अनुराग ने हिमाचल में भारत पाक मैच ना होने के लिए हिमाचल की कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की थी। अंत में वह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में हुआ था।
-
अध्यक्ष पद के लिए अनुराग ठाकुर को पूर्वी क्षेत्र से अपार समर्थन मिला है। पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, असम, झारखंड, त्रिपुरा और नेशनल क्रिकेट क्लब की ईकाईयों ने अनुराग समर्थन किया है।
-
हिमाचल के धर्मशाला में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का श्रेय भी अनुराग ठाकुर को जाता है। इस स्टेडियम पर पहला मैच साल 2013 में खेला गया था।
