
आईपीएल (IPL) सबसे बड़ी लीग में से एक है और इसका क्रेज भी लोगों में खूब है। आईपीएल में कई बार ऐसे रेकॉर्ड (IPL Records) बन जाते हैं जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आईपीएल के इतिहास में किसी टीम के सर्वाधिक स्कोर की बात की जाए तो फिलहाल इसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का नाम सबसे टॉप पर है। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 263-5 स्कोर बनाए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 246-5 पर है जो उन्होंने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाया था।

पंजाब किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर 232-2 है। पंजाब ने यह स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था।

आईपीएल की सबसे स्ट्रॉन्ग टीम में से एक मानी जाने वाली मुंबई इंडियन्स का सर्वाधिक स्कोर 235-9 है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2018 में पंजाब की टीम के खिलाफ 245-6 स्कोर बनाया था। यह उनके आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

226-6 राजस्थान रॉयल्स का सर्वाधिक स्कोर है। यह उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 2020 में शारजाह में बनाया था।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 231-2 रन बनाए थे। यह हैदराबाद के अब तक के सबसे ज्यादा रन हैं।

दिल्ली का सबसे बेस्ट स्कोर 231-4 पर है जो उन्होंने पंजाब की टीम के खिलाफ 2011 में बनाया था। (All Photos: Social Media)