क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही नहीं रियाल मैड्रिड के लिए खेलने वाले इन महान फुटबॉल खिलाड़ियों को भी जानिए
- 1 / 9
फुटबॉल जगत में रियाल मैड्रिड नाम से सब परिचित होंगे। जब भी क्लब फुटबॉल के इतिहास के पन्नों को पलटकर देखते हैं तो ज्यादातर बड़े चेहरे रियाल मैड्रिड की सफेद जर्सी में ही दिखते हैं। इस क्लब में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी उसके सबसे शानदार दौर 1960 के दशक में रहे। इसके बाद 2000 के दशक ने भी कई बड़े नाम दिए। तो चलिए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जो रियाल मैड्रिड के इतिहास के अब तक के सबसे शानदार प्लेयर्स कहे जाते हैं...
- 2 / 9
अल्फ्रेडो डि स्टेफानो: इस लिस्ट में पहले नंबर पर अल्फ्रेडो डि स्टेफानो के अलावा किसी का नाम नहीं रखा जा सकता है। निश्चित रूप से डि स्टेफानो विश्व में इस खेल के सबसे प्रभावशाली और संपूर्ण खिलाड़ी थे। उन्होंने रियाल मैड्रिड क्लब को विश्व का सबसे बेहतरीन फुटबॉल क्लब बनाने में बड़ा योगदान दिया था। रियाल मैड्रिड में इस खिलाड़ी का प्रभाव अद्वितीय था। उन्होंने क्लब के लिए 396 मैचों में लाजवाब 307 गोल मारे। डि स्टेफानो दुनिया के एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच यूरोपियन क्लब फाइनल में गोल किए।
- 3 / 9
फ्रांसिस्को गेंटो: फ्रांसिस्को गेंटो दुनिया के सबसे तेज फुटबॉलर कहे जाते थे। बॉल के साथ उन्हें दौड़ता देख पूरी दुनिया हैरत में आ जाती थी। गेंटो की रिकॉर्ड की गई स्पीड के मुताबिक वो उन दिनों बॉल के साथ 100 मीटर की दूरी महज 10.9 सैकेंड में पूरी कर लेते थे। रियाल मैड्रिड के लिए इस खिलाड़ी ने बेशुमार खिताब हासिल किए हैं। उन्होंने 12 ला लिगा टाइटल, दो कोपा डि रेज, 6 यूरोपियन कप, एक इंटरकॉन्टिनेंटल कप और दो लैटिन कप अपने नाम किए। इन सबको देखते हुए उन्हें फुटबॉल इतिहास के महानत्तम खिलाड़ियों में रखा जाता है।
- 4 / 9
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: मौजूदा समय में दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रियाल मैड्रिड को रियाल मैड्रिड को लगातार ऊचाइयों पर पहुंचाया है। साल 2016 के इस सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ने अपने खेल को भी शिखर तक पहुंचाया हैं। उस समय में रिकॉर्ड 80 मिलियन यूरो फीस के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड से रियाल मैड्रिड में आने वाले रोनाल्डो ने अभी तक ये पूरी कीमत चुकाई है। रियाल के लिए उन्होंने 368 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार 380 गोल किए हैं।
- 5 / 9
फेरेंक पुस्कास: फेरेंक पुस्कास रियाल मैड्रिड ही नहीं, दुनिया के सबसे कुशल स्ट्राइकरों में से एक कहे जाते हैं। उनकी गोल मारने की शानदार क्षमता और कला का पूरा यूरोप दीवाना था। मूल रूप से हंगरी के इस खिलाड़ी ने अपनी राष्ट्रीय टीम को भी उम्मीद से परे ऊचाइयों पर पहुंचाया। पुस्कास दुनिया के सबसे आक्रामक गोल दागने वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने मैड्रिड के लिए 262 मैचों में 242 गोल किए हैं। रियाल मैड्रिड को यूरोप में सबसे ताकतवर क्लबों में से एक बनाने में फेरेंक पुस्कास का बड़ा योगदान रहा है।
- 6 / 9
जोस पीरी: स्पेन का यह खिलाड़ी रियाल मैड्रिड क्लब के लिए 15 साल खेला। इस दौरान उन्होंने मैड्रिड को कई खिताब भी जितवाए। 1964 से 1979 तक पीरी रियाल मैड्रिड के लिए खेले। इस दौरान वो चार साल के लिए टीम के कप्तान भी रहे। पीरी अपनी नेतृत्व क्षमता, दृढ़ता और अग्रेशन के लिए अब भी जाने जाते हैं। हालांकि उनकी खासियत उनका स्टेमिना था जिसके चलते वो अटैक और डिफेंस दोनों में बखूबी माहिर थे। उन्होंने अपनी टीम के लिए 10 ला लिगा खिताब, चार स्पैनिश कप और 1966 में एक यूरेपियन चैंपियंस कप जीता था। खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने फिजिशियन की पढ़ाई पूरी की और रियाल मैड्रिड के मेडिकल स्टाफ में शामिल हो गए।
- 7 / 9
रॉबर्टो कॉर्लोस: दुनिया के सबसे बेहतरीन ‘लेफ्ट बैक’ पोजिशन के खिलाड़ियों में रोबर्टो कार्लोस का नाम हमेशा लिया जाता है। इसके साथ ही वो, रियाल मैड्रिड के इतिहास में सबसे सफल लेफ्ट बैक खिलाड़ी माने जाते हैं। ब्राज़ील के इस खिलाड़ी की खास बात थी कि ये इस डिफेंसिव पोजिशन पर भी सबसे आक्रामक प्लेयर था। रोबर्ट हमेशा इस पोजिशन पर अपनी धाक जमा कर खेलते और गोल दागन के लिए भी तैयार रहते थे। टीम के डिफेंस की ताकत होने के बावजूद कार्लोस गोल दागने में भी हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने समय-समय पर अपनी खास फ्री किक से दुनिया को हैरत में डाला है। निश्चित रूप से रोबर्टो कार्लोस रियाल मैड्रिड के इतिहास में एक सुनहरा नाम बनकर रहेंगे।
- 8 / 9
इकर कैसिलस: दुनिया के सबसे महान गोलकापरों का जब भी जिक्र होता है तब इकर कैसिलस का नाम जरूर आता है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वो 21वीं सदी के पहले दशक के दुनिया में सबसे अच्छे गोलकीपर रहे। कैसिलस ने रियाल मैड्रिड में काफी लंबा वक्त गुजारा। इस दौरान वो गोल के सामने एक दीवार में रूप में खड़े रहते थे। मैड्रिड के लिए दूसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी कैसिलस ने अपने बेमिसाल करियर में क्लब को 5 ला लिगा खिताब और तीन चैंपियंस लीग खिताब जितवाए। वो 16 साल रियाल मैड्रिड से जुड़े रहे। पोजिश्निंग, एकाग्रता, पेनल्टी सेव करने और नेतृत्व करने जैसे सभी कामों में उनका कोई सानी नहीं रहा।
- 9 / 9
रेमंड कोपा: रियाल मैड्रिड के लिए कम समय में ही सबसे बड़ा खिलाड़ी होने का श्रेय किसी को मिला तो वो हैं रेयमंड कोपा। रेयमंड कोपा को 1958 में बैलन डी ओर सम्मान दिया गया। 1950 से दशक के अंत में रियाल मैड्रिड के सुनहरे दौर में कोपा, टीम के महत्तवपूर्व अंग रहे। यह फ्रेंच खिलाड़ी रियाल के इतिहास में स्किल्स के लिहाज से सबसे बेहतरीन कहा गया। उनकी ड्रिब्लिंग स्किल्स, शारीरिक फुर्ती और विजन शानदार था। वो मिड फील्ड पर रहते हुए भी तेजी से गोल करने के अवसर बनाने में माहिर थे। वो हर ज़रूरी मैच में टीम के लिए गोल करते थे। अपने तीन साल के छोटे पर सबसे प्रभावशाली समय में उन्होंने रियाल मैड्रिड के लिए 2 ला लिगा कप और तीन यूरोपियन कप हासिल किए।