-
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज इन दिनों अपनी वाराणसी यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की गंगा आरती और बाबा विश्वनाथ के दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी सादगी, आस्था और एक-दूसरे के प्रति जुड़ाव साफ नजर आ रहा है। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
-
आईपीएल 2026 के व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर यह जोड़ा वाराणसी पहुंचा। एयरपोर्ट से सीधे प्रिया सरोज के घर जाने के बाद उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। परिवार के साथ समय बिताने के बाद दोनों ने शहर के आध्यात्मिक माहौल का अनुभव करने का फैसला किया। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
-
अगले दिन रिंकू सिंह और प्रिया सरोज काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहकर दोनों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रिंकू ने अपने क्रिकेट करियर और टीम की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
-
मंदिर दर्शन के बाद दोनों गंगा द्वार की ओर निकले और नाव के जरिए गंगा में नौकायन किया। घाटों का नजारा लेते हुए उन्होंने वाराणसी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रिया सरोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
-
शाम होते ही यह जोड़ा दशाश्वमेध घाट पहुंचा, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया। आरती के दौरान दोनों पहली पंक्ति में बैठकर हाथ जोड़कर मां गंगा की स्तुति करते नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान उनका भक्ति भाव देखने लायक था। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
-
गंगा आरती में शामिल होने के बाद दोनों ने घाट पर कुछ समय बिताया और धार्मिक माहौल का आनंद लिया। गंगा सेवा निधि की ओर से उनका स्वागत भी किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए इस पल को बेहद खास बताया। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
-
इस यात्रा के साथ ही दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी जून 2026 के पहले सप्ताह में वाराणसी में हो सकती है। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान उन्होंने शादी की तैयारियों का भी जायजा लिया। रिंकू सिंह फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे हैं और हाल ही में शानदार प्रदर्शन कर चर्चा में आए हैं। (Photo Source: @ipriyasarojmp/Instagram)
(यह भी पढ़ें: प्रयागराज में गूंज रही ‘हनुमंत कथा’, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किए बड़े हनुमान जी के दर्शन)