धर्म की दीवार तोड़ क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने थामा था शीतल का हाथ, पहली नजर में ही हार बैठे थे दिल
- 1 / 9
Robin Uthappa - Sheethal Goutham Love Story: अपने आक्रामक खेल के लिए मशहूर क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा टीम इंडिया से बाहर हैं। पिछले कई सालों से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही है। हालांकि आइपीएल में वह अपनी बैटिंग से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 3 मार्च 2016 को रॉबिन उथ्प्पा ने शादी रचा ली थी। उनकी बेटर हाफ का नाम शीतल गौतम है। दोनों ने 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया फिर शादी के बंधन में बंध गए।
- 2 / 9
रॉबिन जहां क्रिकेटर हैं तो वहीं शीतल एक बेहतरीन टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं।
- 3 / 9
साल 2009 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों की मुलाकात हुई थी। रॉबिन बता चुके हैं कि पहली बार देखते ही वह शीतल पर दिल हार बैठे थे।
- 4 / 9
शीतल हिंदू धर्म से हैं औऱ रॉबिन क्रिश्चियन। दोनों को अपना प्यार मुकम्मल करने में 7 साल लग गए। सात साल बाद धर्म की दीवार तोड़ उथप्पा और शीतल ने शादी रचा ली थी।
- 5 / 9
साल 2014 में शीतल के 30वें जन्मदिन पर रॉबिन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
- 6 / 9
शीतल ने भी झट से हां कह दिया था। बकौल शीतल वह इस पल का सालों से इंतजार कर रही थीं।
- 7 / 9
दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी। दिलचस्प ये रहा कि इसाई मान्यताओं से शादी की पूरी जिम्मेदारी शीतल ने ही संभाली थी।
- 8 / 9
शीतल और रॉबिन उथप्पा के एक बेटा है जिसकी उम्र 3 साल है। रॉबिन अकसर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की फोटो शेयर करते रहते हैं।
- 9 / 9
(All Photos: Robin Uthappa Instagram) कोई होता फौजी तो कोई शेफ, जानिए क्रिकेटर ना होते क्या करते ये 7 मशहूर चेहरे