न्यू ईयर सेलीब्रेट करने थाईलैंड पहुंचे क्रिकेटर के एल राहुल और आथिया शेट्टी, देखें तस्वीरें
- 1 / 9
पिछले काफी समय से एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल के बीच अफेयर की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया में इस तरह की बातें हो रही हैं कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। हालांकि इन दोनों ने कभी भी खुद से अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया है। इन सबके बीच दोनों की एक साथ की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि न्यू ईयर पार्टी के लिए दोनों एक साथ थाइलैंड में हैं। बता दें कि आथिया सुपरस्टार सुनील शेट्टी की बेटी हैं।
- 2 / 9
केएल राहुल ने आथिया के साथ ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस फोटो पर सुनील शेट्टी का रिएक्शन भी आया था।
- 3 / 9
आथिया शेट्टी ने थाइलैंड से ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है।
- 4 / 9
थाईलैंड में वहां के पकवान के मजे लेतीं आथिया शेट्टी।
- 5 / 9
के एल राहुल ने थाईलैंड के बीच पर रनिंग की अपनी फोटो पोस्ट की है।
- 6 / 9
इस फोटो में राहुल अपने कॉटेज में आराम फरमा रहे हैं।
- 7 / 9
ना तो आथिया और ना ही राहुल ने थाइलैंड ट्रिप से ऐसी कोई भी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों साथ दिख रहे हों।
- 8 / 9
हालांकि सोशल मीडिया में थाईलैंड से दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
- 9 / 9
इन तस्वीरों में राहुल और आथिया अपने ग्रुप के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।