50 साल में एक बार भी नहीं हारे थे गामा, दुनियाभर में बोलती है इन भारतीय पहलवानों की तूती
- 1 / 5
सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के अलावा टीवी की दुनिया में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' को प्रोड्यूस कर रहे सलमान खान एक और शो को प्रोड्यूस करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान मशहूर पहलवान द ग्रेट गामा पर एक शो लाने वाले हैं। शो को पुनीत इस्सर डायरेक्ट कर रहे हैं और उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी है। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान इस शो में लीड रोल में नजर आएंगे। शो की शूटिंग पंजाब और लंदन की लोकेशन पर होगी। द ग्रेट गामा पहलवान ब्रिटिश राज के समय के कश्मीरी पहलवान थे। उनका जन्म अमृतसर के गांव जब्बोवल में हुआ था। 1878 में वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। गामा का पूरा नाम गुलाम मोहम्मद वक्श था। गामा दुनिया के सबसे महान रेसलर में से एक थे। पांच दशक का लंबा करिअर भी सभी के लिए एक मिसाल है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि गामा अपने पचास सालों के करिअर में एक भी मुकाबला नहीं हारे। लेकिन आपको बता दें कि गामा के अलावा भी तमाम ऐसे भारतीय पहलवान हैं जिनके नाम के चर्चे दुनिया भर में मशहूर हैं।
- 2 / 5
उदय चंद स्वतंत्र भारत के प्रथम अर्जुन अवॉर्डी पहलवान हैं, जिन्होंने 1961 में हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के दौरान देश के लिए 76 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले उदय चंद ने अपने करिअर की शुरुआत इंडियन आर्मी से की थी। आर्मी में रहते हुए ही उन्होंने 1962 में हुए एशियम गेम्स में 2 सिल्वर मेडल जीते थे।
- 3 / 5
भारतीय पहलवान केडी जाधव भी जाने-माने पहलवान थे। उन्होंने 1952 के ओलपिंक में व्यक्तिगत तौर पर फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल जीता था। इसी साल जाधव ने भारत के लिए दो पदक जीते थे। उन्होंने पहला हॉकी में गोल्ड मेडल और इसके बाद कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।
- 4 / 5
दिल्ली के पहलवान सुशील कुमार के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। सुशील को पहलवानी में आने की प्रेरणा अपने कजिन संदीप से मिली थी। बहुत कम सुविधाओं में उन्होंने अपनी पहलवानी की ट्रेनिंग की थी और आज उनकी गिनती दुनिया के जाने-माने पहलानों में की जाती है। सुशील 2010 और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य जीता और लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। सुशील 2005 में अर्जुन अवॉर्ड, 2009 में राजीव गांधी खेल रत्न और 2011 में पद्म श्री से सम्मानित किए जा चुके हैं।
- 5 / 5
हरियाणा के रहने वाले योगेश्वर दत्त का नाम भी दुनिया के मशहूर पहलवानों में शुमार है। योगेश्वर ने महज 8 साल की उम्र से पहलवानी शुरु की थी। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के दौरान उन्होंने तमाम मेडल्स को अपने नाम किया है। 2006 में दोहा एशियाड में ब्रोन्ज मेडल और 2012 के लंदन ओलंपिक गेम्स में वह बॉन्ज मेडल लाए थे। इसी साल उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।