-
इंसानी दिमाग सिर्फ सोचने या याद रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर पल आपकी जिंदगी की हिफाजत में लगा रहता है। कई बार वह ऐसे काम करता है, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। आइए जानते हैं दिमाग के ऐसे ही 7 फ्रीकी लेकिन जरूरी कामों के बारे में। (Photo Source: Pixabay)
-
दर्द को सुन्न कर देता है
जब आपको गंभीर चोट लगती है, तो दिमाग तुरंत एंडॉर्फिन नाम के केमिकल रिलीज करता है। ये दर्द को कुछ समय के लिए कम या सुन्न कर देते हैं, ताकि आप खतरे से बच सकें या खुद को संभाल सकें। (Photo Source: Pexels) -
समय को मोड़ देता है
खतरे की स्थिति में कई लोगों को लगता है कि सब कुछ स्लो मोशन में हो रहा है। दरअसल, उस वक्त दिमाग बहुत तेजी से जानकारी प्रोसेस करता है, जिससे समय धीमा महसूस होता है। (Photo Source: Unsplash) -
हर बार पलक झपकते ही आप अंधे हो जाते हैं
जब आप पलक झपकाते हैं, तो एक पल के लिए आपकी आंखें देखना बंद कर देती हैं। लेकिन दिमाग इतनी सफाई से तस्वीरों को जोड़ देता है कि आपको अंधेरा महसूस ही नहीं होता। (Photo Source: Unsplash) -
हर रात शरीर को लकवाग्रस्त कर देता है
गहरी नींद के दौरान दिमाग मसल्स को कंट्रोल करना बंद कर देता है। ऐसा इसलिए ताकि आप अपने सपनों को असल जिंदगी में दोहराने न लगें और खुद को नुकसान न पहुंचाएं। (Photo Source: Pexels) -
सदमे वाली यादों को छुपा देता है
दिमाग कई बार गहरे दर्द या ट्रॉमा से जुड़ी यादों को धुंधला या लॉक कर देता है। ये यादें मिटती नहीं हैं, बस तब तक छुपी रहती हैं जब तक दिमाग आपको उन्हें झेलने के लिए तैयार न समझ ले। (Photo Source: Pexels) -
डर को सूंघ सकता है
इंसान अनजाने में दूसरों के डर और तनाव को महसूस कर सकता है। शरीर से निकलने वाले स्ट्रेस केमिकल्स और संकेतों को दिमाग पकड़ लेता है, इसी वजह से डर भीड़ में जल्दी फैलता है। (Photo Source: Pexels) -
भविष्य का अंदाजा लगाता है
आपका दिमाग हर पल अनुमान लगाता रहता है कि आगे क्या होने वाला है। यही वजह है कि आप गिरती चीज को तुरंत पकड़ लेते हैं। दिमाग पहले ही अगले पल की तैयारी कर चुका होता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: जब टेक्नोलॉजी होने लगे हावी, ये संकेत बताते हैं कि आपको डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है)