-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में सचिन त्यागी (Sachin Tyagi) मनीष गोयनका किरदार निभाते हैं। उनकी पत्नी हैं रक्षंदा खान (Rakshanda Khan)। रक्षंदा खान फेमस टीवी एक्ट्रेस हैं। रक्षंदा सचिन त्यागी की दूसरी पत्नी हैं। रक्षंदा भी 10 साल तक फिल्ममेकर साजिद खान (Sajid Khan) संग रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
-
रक्षंदा खान टेलीविजन का बड़ा नाम हैं। वह 20 साल से ज्यादा समय से छोटे पर्दे पर एक्टिव हैं। उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू से लेकर नागिन जैसे सीरियल्स में दमदार भूमिकाएं निभाई हैं।
-
रक्षंदा खान फिल्ममेकर साजिद खान संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों का अफेयर करीब 10 साल तक रहा। इतने लंबे रिलेशनशिप में जब मुश्किलें आने लगीं तब दोनों ने ब्रेकअप कर अपने रास्ते जुदा कर लिये।
-
रक्षंदा खान ब्रेकअप के बाद भी साजिद खान की बहन फराह खान और मां के बेहद करीब हैं। फराह ने ही ही रक्षंदा के बेबीशावर की पार्टी अपने घर पर रखी थी।
-
साजिद खान से ब्रेकअप के बाद रक्षंदा खान ने सचिन त्यागी से शादी की। सचिन पहले से तलाकशुदा और दो बच्चों के पिता था।
-
रक्षंदा और सचिन त्यागी की एक प्यारी सी बिटिया हैं। तीनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।
-
Photos: Social Media
