
Yeh Rishta Kya Kehlata hai Actress Priyanka Chhibber: टीवी के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर ने टीवी एक्टर विकास कलंतरी से शादी की है। इस कपल का एक बेटा है। बेटे का नाम विहान कलंतरी है। प्रियंका प्रेग्नेंसी में अकसर फोटोशूट करवाया करती थीं। बेबी बंप के साथ उनकी कुछ तस्वीरें तब काफी वायरल हुई थीं। आइए डालते हैं एक नजर:

प्रियंका छिब्बर और विकास कलंतरी ने साल 2012 में शादी रचाई थी।

प्रियंका ने जहां छोटे पर्दे पर नाम कमाया वहीं विकास बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

प्रियंका को ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से काफी सफलता मिली।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आयुषी की बहन के किरदार में लोगों ने उन्हे खूब पसंद किया औऱ प्यार दिया।

प्रियंका और विकास कलंतरी ने लव मैरिज की है। दोनों एक साथ ही टीवी इंडस्ट्री में काम करते थे।

साथ काम करते करते दोनों में प्यार हुआ और कुछ सालों के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने शादी कर ली।

Photos: Priyanka Kalantari Instagram