2015 में सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 फिल्में: सुपरहिट रहे सलमान, फीके पड़े शाहरुख खान
- 1 / 11
- 2 / 11
बजरंगी भाईजान। फिल्म ने अभी तक 320.34 करोड़ की कमाई की है। 17 जुलाई 2015 को रिलाज इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान व नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई है।
- 3 / 11
प्रेम रतन धन पायो: 12 नवंबर 2015 को रिलीज इस फिल्म ने अभी तक 208.88 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म में मुख्य किरदार सलमान खान और सोनम कपूर ने निभाया है।
- 4 / 11
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स: इस फिल्म ने अभी तक 150.77 करोड़ की कमाई की है। यह 2011 में आई तनु वेड्स मनु का सीक्वल है। फ़िल्म में कंगना के अलावा माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 22 मई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- 5 / 11
बाहुबली (हिन्दी): 10 जुलाई 2015 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 118.7 करोड़ की कमाई की है। मूल रूप से यह तेलुगू भाषा में बनी फिल्म है। एस॰एस॰ राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना ने मुख्य भमिका निभाई है।
- 6 / 11
एबीसीडी 2: इस फिल्म ने अभी तक 105.74 करोड़ की कमाई की है। डांस पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर नजर आए हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी की अगली कड़ी है। यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में रिलीज हुई।
- 7 / 11
वेलकम बैक: 4 सितंबर 2015 को रिलीज इस फिल्म ने अभी तक 96.69 करोड़ की कमाई की है। अनीस बाज़मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह 2007 की फ़िल्म वेलकम (फ़िल्म) का सीक्वल है।
- 8 / 11
बेबी: इसकी कुल कमाई 95.56 करोड़ है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई।
- 9 / 11
सिंह इज़ ब्लिंग: इसकी कुल कमाई 89.95 करोड़ है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु, यो यो हनी सिंह, लारा दत्ता, एमी जैक्सन और अर्फी लाम्बा ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इसका निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2015 को रिलीज हुई।
- 10 / 11
गब्बर इज़ बैक: इसकी कुल कमाई अभी तक 87.55 करोड़ है। अक्षय कुमार मुख्य किरदार (गब्बर) का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म में करीना कपूर एक कैमियो का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म तमिल फिल्म 'रमाना' पर बनी है। यह फिल्म 1 मई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
- 11 / 11
दिलवाले: इस फिल्म ने अभी तक 84.60 करोड़ की कमाई की है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन ने मुख्य निभाई है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
No Comments.