-
वैसे तो दुनियाभर के ज्यादातर हवाई अड्डों पर रनवे 3,000 मीटर या उससे भी लंबे होते हैं, ताकि बड़े यात्री विमान आसानी से उड़ान भर सकें और उतर सकें। लेकिन कई ऐसे भी एयरपोर्ट हैं, जहां के रनवे बेहद छोटे हैं। इन एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं होती। दरअसल, पहाड़ी इलाकों या छोटे द्वीप पर जगह की कमी के चलते यहां के रनवे छोटे होते हैं, जहां पर विमान उतारना आसान नहीं होता। आइए जानते हैं दुनिया के 7 सबसे छोटे रनवे वाले एयरपोर्ट के बारे में: (Photo Source: Freepik)
-
1- जुआंचो ई. यरॉस्किन एयरपोर्ट
नीदरलैंड के कैरेबियन सागर के छोटे ज्वालामुखीय द्वीप साबा पर स्थित जुआंचो ई. यरॉस्किन एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे छोटे कमर्शियल रनवे वाला एयरपोर्ट माना जाता है। इसका रनवे केवल करीब 400 मीटर लंबा है और इसके दोनों सिरों पर समुद्री और गहरी खाइयां हैं। (Photo Source: Freepik) -
2- तेनजिंग-हिलेरी एयरपोर्ट
नेपाल के लुकला में स्थित तेनजिंग-हिलेरी एयरपोर्ट को माउंट एवरेस्ट का प्रवेश द्वार कहा जाता है। एक ओर ऊंचे पहाड़ और दूसरी तरफ गहरी खाई के चलते इसे दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स में गिना जाता है। इसका रनवे करीब 527 मीटर लंबा है, जो ऊपर की ओर ढलान पर बना हुआ है। (Photo Source: Freepik) -
3- कूर्शेवेल अल्टीपोर्ट
फ्रांस के आल्प्स पर्वतों में स्थित कूर्शेवेल अल्टीपोर्ट अपनी ढलान वाले रनवे के लिए मशहूर है। यहां पायलट के पास लैंडिंग के दौरान दोबारा चक्कर लगाने का विकल्प नहीं होता। यह एयरपोर्ट मुख्य रूप से निजी विमानों और चार्टर उड़ानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके रनवे की लंबाई लगभग 537 मीटर है। (Photo Source: Pexels) -
4- माटेकेन एयर स्ट्रिप, लेसोथे
लेसोथो के पहाड़ी पठार पर स्थित यह छोटा स्ट्रिप एक ऊंची चट्टान के किराने बना है। इस एयरपोर्ट का उपयोग टर्बोप्रॉप विमानों के लिए उपयोग किया जाता है। यहां का रनवे करीब 600 मीटर लंबा है। (Photo Source: Pexels) -
5- बार्रा एयरपोर्ट
स्कॉटलैंड का बार्रा एयरपोर्ट दुनिया के अनोखे और छोटे रनवे के लिए जाना जाता है। यह 680 से 850 मीटर लंबा और सीधे समुद्र तट पर बने हैं। यहां विमान केवल कम ज्वार के समय ही उड़ान भर सकते हैं और उतर सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
6- गुस्ताफ III एयरपोर्ट
सेंट बार्थेलेमी का गुस्ताफ III एयरपोर्ट का रनवे करीब 650 मीटर लंबा है। यहां विमान पहले एक पहाड़ी के ऊपर से नीचे उतरते हैं और फिर छोटे रनवे पर लैंड करते हैं। (Photo Source: Pexels) -
7- पारो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
भूटान के पारो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे अन्य एयरपोर्ट जितना छोटा नहीं है, लेकिन चारों ओर ऊंचे पहाड़ होने के कारण इसे दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण एयरपोर्ट्स में से एक माना जाता है। इसके रनवे की लंबाई करीब 2,265 मीटर है। लैंडिंग के दौरान पायलटों को ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच से विमान निकालकर उतारना पड़ता है। (Photo Source: Pexels)
Also Read: दुनिया में 10 सबसे अधिक गोल्ड रिजर्व रखने वाले देश, भारत के पास कितना सोना है