-
हर साल वर्ल्ड बुक डे के मौके पर दुनियाभर में किताबों, ज्ञान और साहित्य को सहेजने वाली जगहों का जश्न मनाया जाता है। डिजिटल दौर में जहां ई-बुक्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है, वहीं भव्य लाइब्रेरी में जाकर किताब पढ़ने का अनुभव आज भी उतना ही खास और सुकूनभरा है। इन लाइब्रेरी में सिर्फ किताबें ही नहीं, बल्कि इतिहास, कला और वास्तुकला का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। आइए जानते हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत लाइब्रेरी के बारे में। (Photo Source: Pexels)
-
Admont Abbey Library
ऑस्ट्रिया की यह लाइब्रेरी दुनिया की सबसे खूबसूरत मठ (मोनेस्टिक) लाइब्रेरी मानी जाती है। सफेद और सुनहरे रंग की सजावट, शानदार फ्रेस्को पेंटिंग्स और प्राकृतिक रोशनी इसे स्वर्ग जैसा अनुभव देती है। (Photo Source: Pexels) -
Bibliotheca Alexandrina
यह लाइब्रेरी प्राचीन अलेक्जेंड्रिया लाइब्रेरी को समर्पित एक आधुनिक संरचना है। इसकी झुकी हुई छत और विशाल रीडिंग स्पेस इसे आधुनिक वास्तुकला का शानदार उदाहरण बनाते हैं। यह इतिहास और आधुनिकता का शानदार मेल है। (Photo Source: Pexels) -
Biblioteca Joanina
18वीं सदी की यह बारोक लाइब्रेरी यूनिवर्सिटी ऑफ कोइम्ब्रा में स्थित है। गोल्डन वुडवर्क, सुनहरी सजावट, पेंटेड छतें और प्राचीन किताबें इसे एक खजाने जैसा बनाती हैं। खास बात यह है कि यहां किताबों को कीड़ों से बचाने के लिए चमगादड़ों को रखा जाता है। (Photo Source: Pexels) -
George Peabody Library
‘कैथेड्रल ऑफ बुक्स’ के नाम से मशहूर यह लाइब्रेरी पांच मंजिला आयरन बालकनी और ऊपर से कांच की छत से आती रोशनी के साथ बेहद आकर्षक दिखती है। इसकी डिजाइन में सिमेट्री और भव्यता साफ नजर आती है। (Photo Source: Pexels) -
Library of Congress
दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी होने के साथ-साथ यह सबसे खूबसूरत भी है। यहां का थॉमस जेफरसन बिल्डिंग भव्य सीढ़ियों, मोजेक और शानदार रीडिंग रूम के लिए प्रसिद्ध है। (Photo Source: Pexels) -
Royal Portuguese Cabinet of Reading
ब्राजील की यह लाइब्रेरी नियो-मैनेलिन स्टाइल में बनी है। यह लाइब्रेरी एक छुपा हुआ खजाना है। डार्क वुड, लकड़ी की बारीक नक्काशी, रंगीन कांच की छत और ऐतिहासिक माहौल इसे किसी 19वीं सदी के शाही महल जैसा बनाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
Strahov Monastery Library
प्राग में स्थित यह लाइब्रेरी बारोक आर्किटेक्चर का बेहतरीन उदाहरण है। इसके थियोलॉजिकल और फिलॉसॉफिकल हॉल में खूबसूरत छत की पेंटिंग्स और पुराने ग्लोब्स देखने लायक हैं। (Photo Source: Pexels) -
Stuttgart City Library
जर्मनी की यह लाइब्रेरी मिनिमलिस्ट और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है। पूरी तरह सफेद इंटीरियर और क्यूबिक संरचना इसे एक शांत और अनोखा माहौल देती है। (Photo Source: Pexels) -
Tianjin Binhai Library
चीन की यह लाइब्रेरी अपने वेव-शेप्ड बुकशेल्फ और गोलाकार ऑडिटोरियम के लिए जानी जाती है। इसका डिजाइन इतना अनोखा है कि यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा लगता है। (Photo Source: Pexels) -
Trinity College Library
आयरलैंड की यह लाइब्रेरी अपने ‘लॉन्ग रूम’ के लिए बेहद प्रसिद्ध है। ऊंची लकड़ी की अलमारियां, घुमावदार छत और 2 लाख से ज्यादा प्राचीन किताबें इसे किसी फैंटेसी फिल्म जैसा बना देती हैं। यहां प्रसिद्ध ‘बुक ऑफ केल्स’ भी सुरक्षित है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: इंजीनियरिंग और कला का संगम हैं ये ऐतिहासिक क्लॉक टावर, समय के साथ बताते हैं इतिहास)