
एक सीरियाई महिला की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसमें दिखाया गया है कि वह महिला अपने शहर से आतंकी संगठन आईएस के सफाए के बाद कितनी खुश है। वह महिला लोगों के सामने ही पहना हुआ हिजाब उतारकर ऐसे खुश होती है जैसे उसे आज ही आजादी मिली हो। देखिए उसकी खुशी को बयां करते फोटो

यह फोटोज सीरिया के एलेप्पो के मनजिब शहर से आए हैं। यहां पर पहले आईएस का कब्जा था और अब ईराकी सेना का कब्जा हो गया है। (फोटो- REUTERS/Rodi Said)

आईएस ने इन महिलाओं को कैद किया हुआ था। इनको जबरन काले बुर्के और हिजाब पहनाकर रखा जाता था।(फोटो- REUTERS/Rodi Said)

फोटोज में साफ दिख रहा है कि महिला काले कपड़े उतारकर फिर से रंगीन कपड़े देखकर कितनी खुश है।(फोटो- REUTERS/Rodi Said)

इससे पहले एक और वीडियो आई थी। इसमें भी एक महिला खुशी मना रही थी। उसे खुशी थी कि अब पर अपना फेवरेट लाल रंग वाला ड्रेस फिर से पहन सकेगी।(फोटो- Youtube)

उस वीडियो में महिला के साथ, पुरुषों और बच्चों को खुशियां मनाते दिखाया गया था। वह वीडियो एबु कलकाल नाम के शहर का था।(फोटो- Youtube)