-
भारत के हर रसोईघर में मिर्च का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में जरूर होता है। कहीं तीखापन बढ़ाने के लिए, तो कहीं खाने का रंग और स्वाद बेहतर बनाने के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है, जिसे ‘मिर्ची की राजधानी’ कहा जाता है? यह शहर है आंध्र प्रदेश का गुंटूर, जो अपनी तीखी और खुशबूदार मिर्चों के लिए दुनियाभर में पहचान रखता है। (Photo Source: Pexels)
-
क्यों कहा जाता है गुंटूर को ‘चिली कैपिटल ऑफ इंडिया’?
आंध्र प्रदेश का गुंटूर भारत में सबसे बड़े मिर्च उत्पादक क्षेत्रों में शामिल है। यहां उगाई जाने वाली ‘गुंटूर सन्नम’ मिर्च अपनी तेज तीखापन, चमकदार लाल रंग और खास खुशबू के लिए प्रसिद्ध है। गुंटूर की मिर्चें सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि एशिया, यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व के कई देशों में निर्यात की जाती हैं। (Photo Source: Pexels) -
गुंटूर की मिर्च क्यों है खास?
एशिया का बड़ा मिर्च बाजार
गुंटूर मिर्च यार्ड एशिया के सबसे बड़े मिर्च व्यापार केंद्रों में गिना जाता है। यहां हर दिन हजारों किसान अपनी फसल लेकर पहुंचते हैं और देश-विदेश के व्यापारी मिर्च खरीदने आते हैं। (Photo Source: Pexels) -
खेती के लिए अनुकूल मौसम
गुंटूर का गर्म और शुष्क मौसम मिर्च की खेती के लिए बेहद उपयुक्त माना जाता है। यहां की उपजाऊ मिट्टी भी मिर्च की गुणवत्ता को बेहतर बनाती है। (Photo Source: Pexels) -
मशहूर ‘गुंटूर सन्नम’ मिर्च
यह मिर्च अपने गहरे लाल रंग, तेज स्वाद और संतुलित तीखेपन के कारण काफी लोकप्रिय है। इसका इस्तेमाल अचार, मसाला पाउडर और कई भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। (Photo Source: Pexels) -
दुनियाभर में निर्यात
गुंटूर की मिर्चें श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों तक भेजी जाती हैं। यही वजह है कि यह भारत के सबसे बड़े कृषि निर्यात उत्पादों में शामिल है। (Photo Source: Pexels) -
कैसे बना गुंटूर मसालों का बड़ा केंद्र?
गुंटूर की सफलता के पीछे कई कारण हैं, जैसे – पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक खेती, बेहतर सिंचाई और बाजार व्यवस्था, आधुनिक प्रोसेसिंग और स्टोरेज यूनिट्स, और निर्यात को बढ़ावा देने वाली सरकारी नीतियां। इन सभी ने मिलकर गुंटूर को वैश्विक मिर्च व्यापार का अहम केंद्र बना दिया। (Photo Source: Pexels) -
गुंटूर में क्या-क्या देखें?
अगर आप मसालों और खाने के शौकीन हैं, तो गुंटूर आपके लिए शानदार जगह हो सकती है। गुंटूर मिर्च यार्ड में मिर्च की बड़ी मंडी का नजारा देख सकते हैं, मिर्च के खेतों में जाकर खेती की प्रक्रिया समझ सकते हैं, स्थानीय स्पाइसी आंध्रा व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं, ताजा गुंटूर मिर्च पाउडर खरीद सकते हैं, और धूप में सूखती लाल मिर्चों का खूबसूरत दृश्य देख सकते हैं। (Photo Source: Pexels) -
घूमने का सबसे अच्छा समय
गुंटूर घूमने के लिए नवंबर से फरवरी का समय सबसे बेहतर माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और बाजारों व खेतों को आराम से देखा जा सकता है। इस दौरान मिर्च मंडियों में काफी रौनक देखने को मिलती है। गर्मियों में यहां काफी ज्यादा गर्मी पड़ती है। (Photo Source: Pexels) -
भारत की मिर्ची पहचान
गुंटूर सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि भारत के मसाला व्यापार की एक बड़ी पहचान है। यहां की मिर्च ने भारतीय स्वाद को दुनियाभर में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। अगर आप मसालों, खेती या भारतीय खाने के शौकीन हैं, तो गुंटूर की कहानी जरूर जाननी चाहिए। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: भारत का लेमन कैपिटल कहलाता है ये शहर, यहां से देशभर में पहुंचते हैं नींबू)