-
दुनिया के कई देश आज आबादी घटने, ग्रामीण इलाकों के खाली होने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लोगों को वहां बसने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कुछ देश तो लोगों को अपने यहां बसने के लिए नकद पैसे, जमीन या घर तक देने को तैयार हैं। हालांकि, यह ऑफर सुनने में जितने आकर्षक लगते हैं, इनके साथ कुछ शर्तें भी जुड़ी होती हैं। (Photo Source: Pexels)
-
जैसे तय समय तक वहां रहना, घर की मरम्मत करना, स्थानीय कामकाज में हिस्सा लेना या कुछ सालों तक उस जगह को छोड़कर न जाना। इसलिए इन योजनाओं को किसी ‘फ्री गिफ्ट’ की तरह नहीं बल्कि एक तरह के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की तरह समझना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ देशों के बारे में जो लोगों को वहां बसने के लिए पैसे दे रहे हैं। (Photo Source: Pexels)
-
जापान
जापान के कई ग्रामीण इलाकों में आबादी तेजी से कम हो रही है। इसी वजह से सरकार वहां बसने वाले परिवारों को प्रोत्साहन दे रही है। कुछ क्षेत्रों में परिवारों को ग्रामीण शहरों में बसने के लिए प्रति बच्चे लगभग 7,500 डॉलर तक की मदद दी जाती है। इसके अलावा कई जगहों पर खाली पड़े घर और खेती की जमीन भी उपलब्ध कराई जाती है। (Photo Source: Pexels) -
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड के छोटे से गांव अल्बिनेन में बसने वालों के लिए खास योजना है। अगर आपकी उम्र 45 साल से कम है और आप वहां कम से कम 10 साल रहने का वादा करते हैं, तो आपको करीब 70,000 डॉलर तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। (Photo Source: Pexels) -
स्पेन
स्पेन के कुछ छोटे शहर नए निवासियों को आकर्षित करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन दे रहे हैं। कुछ जगहों पर वहां बसने वाले लोगों को करीब 3,000 यूरो मिलते हैं और अगर वहां बच्चे का जन्म होता है तो अतिरिक्त 3,000 यूरो भी दिए जाते हैं। (Photo Source: Pexels) -
इटली
इटली के ट्रेंटिनो क्षेत्र में खाली पड़े घरों को फिर से बसाने के लिए सरकार लगभग 1,00,000 यूरो तक का ग्रांट दे रही है। लेकिन इसके लिए शर्त है कि आपको उस घर में रहना होगा या उसे कम से कम 10 साल तक किराए पर देना होगा। यह राशि घर की मरम्मत और नवीनीकरण में मदद के लिए दी जाती है। (Photo Source: Pexels) -
क्रोएशिया
क्रोएशिया के कुछ छोटे शहर और गांव युवा परिवारों को बसाने के लिए मुफ्त जमीन और बिल्डिंग प्लॉट दे रहे हैं। आम तौर पर इसके लिए शर्त होती है कि आवेदक की उम्र 40 साल से कम हो और वह लंबे समय तक वहीं रहने के लिए तैयार हो। (Photo Source: Pexels) -
आयरलैंड
आयरलैंड के पश्चिमी तट के दूरस्थ द्वीपों में आबादी बढ़ाने के लिए सरकार 84,000 यूरो तक की ग्रांट दे रही है। यह पैसा वहां के पुराने और खाली पड़े घरों को खरीदने और उनकी मरम्मत करने के लिए दिया जाता है, बशर्ते व्यक्ति वहां रहकर उसे अपना स्थायी घर बनाए। (Photo Source: Pexels) -
चिली
अगर आप उद्यमी हैं तो चिली का स्टार्टअप प्रोग्राम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यहां स्टार्टअप चिली कार्यक्रम के तहत उद्यमियों को 80,000 डॉलर तक की फंडिंग और एक साल का वीजा दिया जाता है, ताकि वे वहां अपना बिजनेस शुरू कर सकें। (Photo Source: Pexels) -
ग्रीस
ग्रीस के कुछ छोटे द्वीपों में आबादी बहुत कम रह गई है। ऐसे ही एक द्वीप पर बसने वाले लोगों को हर महीने करीब 500 यूरो की सहायता, साथ ही मुफ्त घर और जमीन भी दी जाती है। वहां फिलहाल बहुत कम निवासी रहते हैं, इसलिए नए लोगों का स्वागत किया जा रहा है। (Photo Source: Pexels) -
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
इन सभी योजनाओं में कुछ न कुछ शर्तें जरूर होती हैं। जैसे तय समय तक वहां रहना, घर की मरम्मत करना, स्थानीय नियमों का पालन करना या आर्थिक गतिविधि शुरू करना। इसलिए अगर कोई व्यक्ति ऐसे किसी ऑफर का फायदा उठाना चाहता है तो उसे पहले उसकी सभी शर्तों और नियमों को ध्यान से समझ लेना चाहिए। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी ही नहीं, अनोखी परंपराओं के लिए भी मशहूर है जापान, जानिए क्यों ये देश है दुनिया से अलग)