-
आज आप जब किसी मॉल, थिएटर, स्कूल या ऑफिस में जाते हैं, तो शायद ध्यान न दें, लेकिन एक महत्वपूर्ण सुरक्षा नियम हमेशा लागू होता है, ज्यादातर सार्वजनिक स्थानों के दरवाजे बाहर की ओर खुलते हैं। यह नियम किसी संयोग से नहीं बना, बल्कि एक भीषण त्रासदी के बाद दुनिया भर में लागू किया गया। (Photo Source: Pexels)
-
‘फायरप्रूफ’ होने का दावा करने वाला थिएटर ही बन गया मौत का जाल
1903 में अमेरिका के Iroquois Theatre को ‘Absolutely Fireproof’ यानी पूरी तरह आग से सुरक्षित बताया गया था। यह उस समय के सबसे मॉडर्न और सुरक्षित थिएटरों में से एक माना जाता था। लेकिन 30 दिसंबर 1903 को यहां जो हुआ, उसने सुरक्षा के सारे दावों को झूठा साबित कर दिया। (Photo Source: iroquoistheatrefire.org) -
एक छोटी चिंगारी से शुरू हुई भीषण आग
एक शो के दौरान स्टेज पर लगी एक arc light (आर्क लाइट) से अचानक चिंगारी निकली, जिसने पर्दों और सजावटी कपड़ों को आग लगा दी। कुछ ही मिनटों में आग पूरे थिएटर में फैल गई। दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग बाहर निकलने के लिए दौड़े। (Photo Source: iroquoistheatrefire.org) -
अंदर की ओर खुलने वाले दरवाजे बने सबसे बड़ी वजह
इस हादसे की सबसे बड़ी और घातक गलती थी, एग्जिट दरवाजों का अंदर की ओर खुलना। जब सैकड़ों लोग एक साथ दरवाजे की ओर भागे, तो भीड़ का दबाव दरवाजों पर इतना बढ़ गया कि दरवाजे खुल ही नहीं पाए। लोग दरवाजे तक पहुंचकर भी बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंस गए। (Photo Source: iroquoistheatrefire.org) -
कई दरवाजे बंद या पर्दों के पीछे छिपे हुए थे
स्थिति और खराब इसलिए हुई क्योंकि कुछ दरवाजों को टिकट कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग रखने के लिए बंद रखा गया था। वहीं कुछ एग्जिट भारी पर्दों के पीछे छिपे हुए थे, जिससे लोगों को उनका पता ही नहीं चला। इमरजेंसी में यह लापरवाही जानलेवा साबित हुई। (Photo Source: iroquoistheatrefire.org) -
602 लोगों की दर्दनाक मौत
इस हादसे में कुल 602 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह उस समय की सबसे भयावह थिएटर आग दुर्घटनाओं में से एक थी। कई लोगों की मौत आग से नहीं, बल्कि बाहर निकलने में असमर्थ होने के कारण हुई। (Photo Source: iroquoistheatrefire.org) -
इस हादसे के बाद बदले दुनियाभर के सुरक्षा नियम
इस त्रासदी के बाद अमेरिका और दुनिया के कई देशों ने बिल्डिंग सुरक्षा नियमों में बड़े बदलाव किए। नए नियमों के अनुसार, सभी सार्वजनिक स्थानों के एग्जिट दरवाजे बाहर की ओर खुलेंगे और इमरजेंसी गेट कभी लॉक नहीं किए जाएंगे। (Photo Source: iroquoistheatrefire.org) -
एग्जिट स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे, अंधेरे में भी दिखने के लिए एग्जिट साइन (Exit Signs) लगाए जाएंगे और इमरजेंसी एग्जिट तक पहुंच हमेशा खुली और आसान होगी। (Photo Source: Pexels)
-
आज भी आपकी सुरक्षा के लिए लागू है यह नियम
आज जब आप किसी मॉल, सिनेमा हॉल या ऑफिस में जाते हैं, तो बाहर की ओर खुलने वाले दरवाजे आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए गए हैं। किसी आपात स्थिति में भीड़ दरवाजे को आसानी से धक्का देकर बाहर निकल सकती है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: इतिहास की वो गलतियां जो बन गईं बड़ी उपलब्धि, संयोग से हुए ये आविष्कार बदल गए दुनिया का इतिहास)