-
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी तेज कर दी है। इस बीच अमेरिका THAAD और पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त बैटरी मिडिल ईस्ट भेजने का फैसला लिया है। (Photo: U.S. Department of War/FB)
-
ईरान की सीमा के पास अमेरिका के USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर, कई डेस्ट्रॉयर और F-15E फाइटर जेट शामिल हैं। (Photo: U.S. Department of War/FB)
-
ईरान के पास शॉर्ट और मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें जिसमें शाहाब और फतेह शामिल हैं, अमेरिकी बेस, इजरायल या जहाजों पर हमला कर सकती हैं। ईरान ने कहा भी है कि अगर अमेरिका ने उसपर हमला किया तो वह खाड़ी देशों में अमेरिकी बेस पर हमला करेगा। (Photo: U.S. Department of War/FB)
-
न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन के अनुसार एक्स्ट्रा थाड बैटरी कुवैत, सऊदी अरब, यूएई या फिर इजरायल में तैनात किया जा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं थाड कितनी घातक है? (Photo: U.S. Army/FB)
-
थाड अमेरिकी आर्मी का एक एडवांस्ड एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। यह बैलिस्टिक मिसाइलों (जिसमें शॉर्ट, मीडिया और इंटरमीडिएट-रेंज की शामिल हैं) को रोकने के लिए खासतौर से डिजाइन किया गया है। (Photo: U.S. Army/FB)
-
इसकी रेंज 15- से 200 किमी तक है। इसमें विस्फोटक वॉरहेड नहीं होता है। इंटरसेप्टर सीधे दुश्मन मिसाइल से टकराकर उसे नष्ट कर देता है। सिर्फ गति और ऊर्जा से नष्ट करता है। (Photo: U.S. Army/FB)
-
थाड को कहीं भी ले जाना काफी आसान है। ये ट्रक पर लगे होते हैं जिसमें लॉन्चर, रडार और कंट्रोल यूनिट होती है। (Photo: U.S. Department of War/FB)
-
कैसे काम करता है
थाड में AN/TPY-2 राडर (X-बैंड) है जो काफी हाई रेजोल्यूशन वाला रडार है। यह 1000 किमी से ज्यादा दूर से मिसाइल डिटेक्ट कर सकता है। (Photo: U.S. Department of War/FB) -
इसमें 6-8 ट्रक माउंटेड लॉन्चर होते हैं और हर लॉन्चर में 8 इंटरसेप्टर मिसाइल होती है। (Photo: U.S. Department of War/FB)
-
इसकी सटीकता 100 प्रतिशत के करीब मानी जाती है। यह सीधा टकराकर हमला करता है जिससे मलबे में छिपे सक्रिय वारहेड से बचने की संभावना शून्य हो जाती है। (Photo: U.S. Department of War/FB) अमेरिका, भारत से जापान तक, ये हैं दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सेनाएं