-
भारत के सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक मीशो भी है। यह कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स और शानदार डिस्काउंट के चलते लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन क्या आपको पता है कि मीशो की शुरुआत किसने की थी और अब इसका मालिक कौन है। आइए जानते हैं: (Photo Source: Meesho/FB)
-
किसने की थी शुरुआत
मीशो की शुरुआत विदित आत्रेय और संजीव बरनवाल ने की थी। दोनों IIT दिल्ली के छात्र रह चुके हैं और इस कंपनी की शुरुआत उन्होंने साल 2015 में की थी। (Photo Source: Sanjeev Barnwal/FB) -
पुराना नाम
शुरुआत में कंपनी का नाम फैशनियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड था और इसका फोकस स्थानीय फैशन डिलीवरी पर था। (Photo Source: Meesho/FB) -
व्यापार को बढ़ाने का आइडिया
मीशो को इतने बड़े लेवल पर ले जाने के पीछे एक कहानी है। दरअसल, विदित आत्रेय और संजीव बरनवाल ने देखा कि कई महिलाएं व्हाट्सएप के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कपड़े बेच रही हैं, जिसे देख उन्हें एक ऐसे ऑनलाइन फ्लेटफॉर्म बनाने का आइडिया आया, जहां लोग आसानी से अपना सामान बेच सकें। उनके इसी सोच से मीशो की शुरुआत हुई। जो लगो नहीं जानते उन्हें बता दें कि मीशो का मतलब मेरी शॉप है। (Photo Source: Meesho/FB) -
कौन हैं CEO
मीशो के सह-संस्थापक विदित आत्रेय ही कंपनी के CEO (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं। उनकी जिम्मेदारी कंपनी के रोजमर्रा के काम और भविष्य की रणनीति को बनाने और संभालने की है। (Photo Source: Vidit Aatrey/FB) -
वहीं, संजीव बरनवाल कंपनी के CTO (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी) हैं। उनकी जिम्मेदारी मीशो के ऐप और वेबसाइट से जुड़े तकनीकी कामों की देखरेख है। (Photo Source: Sanjeev Barnwal/FB)
-
पहले क्या करते थे CTO
मीशो की शुरुआत करने से पहले संजीव बरनवाल जापान में सोनी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। (Photo Source: Vidit Aatrey/FB) -
वर्तमान समय में मीशो अब एक सार्वजनिक (पब्लिक) कंपनी है। यानी इसके शेयर आम लोग भी खरीद सकते हैं। कंपनी 10 दिसंबर 2025 को NSE और BSE शेयर बाजारों में सूचीबद्ध (लिस्टेड) हुई थी। अपने IPO के जरिए मीशो ने करीब 5,421 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी में सॉफ्टबैंक जैसी जापानी टेक्नोलॉजी और निवेश कंपनी की भी बड़ी हिस्सेदारी है, जिसने IPO के दौरान बड़ी मात्रा में शेयर खरीदे थे। (Photo Source: Vidit Aatrey/FB)
Also Read: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो, डांस से कराटे तक में हैं माहिर