-
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग में अक्सर तेल का व्यापार सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। स्ट्रेट ऑफ होर्मूज जैसी जलसंधियों के जरिए ईरान तेल के वैश्विक व्यापार को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमेरिका और ईरान, दोनों ही दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक देश नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर दुनिया में कौन से देश वैश्विक तेल बाजार में सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। (Photo Source: Pexels)
-
सऊदी अरब
दुनिया में सबसे अधिक देशों तक कच्चा तेल और तेल उत्पाद पहुंचाने की क्षमता सऊदी अरब के पास है। सऊदी अरब न केवल उत्पादन में बड़ा है, बल्कि सबसे अधिक देशों तक तेल पहुंचाने की क्षमता भी रखता है। इसकी ताकत केवल बड़े तेल भंडार में नहीं है, बल्कि कम लागत पर उत्पादन, मजबूत निर्यात ढांचा, बंदरगाह और समुद्री मार्गों तक आसान पहुंच, और एशिया, यूरोप तथा अमेरिका तक फैला स्थिर ग्राहक नेटवर्क भी है। (Photo Source: Pexels) -
प्रैक्टिकली सऊदी अरब सीधे या व्यापारिक चैनलों के जरिए लगभग 30-40 देशों तक तेल पहुंचाता है। कभी-कभी यह तेल सीधे सरकारी कंपनियों को जाता है, कभी ट्रेडिंग कंपनियों, रिफाइनरियों या तीसरे देशों के माध्यम से। इसकी वजह से सटीक संख्या बताना मुश्किल है, लेकिन यह सर्वमान्य तथ्य है कि सऊदी अरब वैश्विक तेल सप्लाई में सबसे बड़ा खिलाड़ी है। आमतौर पर ये देश प्रतिदिन लगभग 60 लाख से 70 लाख बैरल (6-7 million bpd) तेल का निर्यात करता है। (Photo Source: Pexels)
-
रूस
रूस दुनिया का एक बड़ा तेल उत्पादक और निर्यातक है। पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद रूस ने अपने खरीदारों का ढांचा बदला और अब भी उसका निर्यात काफी बड़ा है। रूस के तेल निर्यात का मुख्य ध्यान यूरोपीय और एशियाई बाजारों पर केंद्रित है। ये देश लगभग 40 से 50 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) कच्चे तेल का निर्यात कर रहा है। (Photo Source: Pexels) -
इराक
इराक की अर्थव्यवस्था काफी हद तक तेल पर निर्भर करती है। इसका अधिकतर तेल निर्यात एशियाई देशों को जाता है। लंबे समय से इराक ने एशिया में स्थिर ग्राहक बनाए रखे हैं। इराक वर्तमान में संघर्ष के कारण 70% की भारी गिरावट के बाद, लगभग 1.2 से 1.4 मिलियन (12-14 लाख) बैरल प्रति दिन (bpd) कच्चा तेल निर्यात कर रहा है। पहले यह संख्या लगभग 35 लाख बैरल प्रतिदिन थी। (Photo Source: Pexels) -
संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात, खासकर अबू धाबी के माध्यम से, एक प्रमुख निर्यातक है। इसका तेल निर्यात विश्वसनीय माना जाता है और एशिया एवं यूरोप में इसकी मांग लगातार बनी रहती है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) प्रतिदिन लगभग 25 लाख से 27 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल का निर्यात (export) करता है। (Photo Source: Pexels) -
कनाडा
कनाडा बड़ा तेल निर्यातक है, लेकिन इसका सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका है। ज्योग्राफिकल अप्रोच और मजबूत पाइपलाइन नेटवर्क के कारण कनाडा अमेरिका को निरंतर सप्लाई करता है। ये देश प्रतिदिन लगभग 4.2 से 4.3 मिलियन बैरल (MMb/d) कच्चे तेल का निर्यात करता है। (Photo Source: Pexels) -
अमेरिका
अमेरिका शेल ऑयल क्रांति के बाद निर्यात में तेजी से बढ़ा है। हालांकि, अमेरिका अलग-अलग ग्रेड के तेल की जरूरत के कारण खुद भी तेल आयात करता है। अमेरिका ने 2025 में लगभग 3.9 अरब बैरल कच्चा तेल और पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात (Export) किए। (Photo Source: Pexels) -
कुवैत
कुवैत भले ही छोटा देश है, लेकिन तेल निर्यात में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। यह मुख्य रूप से एशियाई बाजारों को सप्लाई करता है। ये देश प्रतिदिन लगभग 1.5 से 2 मिलियन बैरल से अधिक कच्चा तेल (crude oil) और रिफाइंड प्रोडक्ट निर्यात करता है, CEIC के अनुसार दिसंबर 2024 में यह 1.17 मिलियन बैरल प्रति दिन से अधिक था। (Photo Source: Pexels) -
नॉर्वे
नॉर्वे यूरोप का प्रमुख तेल और गैस निर्यातक है। इसकी सप्लाई यूरोपीय देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये देश प्रतिदिन लगभग 1.6 से 1.7 मिलियन बैरल (16-17 लाख बैरल) कच्चे तेल का निर्यात करता है। (Photo Source: Pexels) -
कजाखस्तान
कजाखस्तान का तेल यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जाता है। यह मध्य एशिया का प्रमुख निर्यातक माना जाता है। ये देश लगभग 1.6-1.7 मिलियन बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का निर्यात करता है। (Photo Source: Pexels) -
नाइजीरिया
नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। इसका तेल यूरोप, एशिया और अन्य बाजारों में पहुंचता है। ये देश प्रतिदिन लगभग 1.4 से 1.5 मिलियन बैरल से अधिक कच्चे तेल का निर्यात करता है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: ये 7 समुद्री मार्ग हैं दुनिया की अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन, अगर बंद हो जाएं तो रुक सकता है वैश्विक व्यापार)