-
अमेरिका के चर्चित वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के लिए डिनर आयोजित किया गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल थे। इस दौरान वहां पर गोलियां चलने लगी। इस डिनर पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी, अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट से लेकर कई और दिग्गज लोग शामिल हुए थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, आइए जानते हैं कौन था हमलावर और कैसे हैं वहां के हालात। (Photo Source: AP)
-
आयोजन के दौरान ही वहां पर गोलियां चलने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस टेबल पर राष्ट्रपति ट्रंप बैठे थे, उसी के पास गोलियां चली। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। (Photo Source: AP)
-
हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का भव्य आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अमेरिका की राजनीति, मीडिया और मनोरंजन जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। (Photo Source: AP)
-
इस हमले ने एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वह उस समय व्हाइट हाउस के संवाददाताओं के साथ आयोजित डिनर में भाग ले रहे थे, जहां उनके साथ कैबिनेट के कई वरिष्ठ सहयोगी और उपराष्ट्रपति भी मौजूद थे।
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन होटल फायरिंग के हमलावर की एक तस्वीर जारी की है। उस तस्वीर में हमलावर बेसुध जमीन पर पड़ा हुआ है, सुरक्षा के जवानों ने उसे घेर रखा है।
-
अमेरिकी मीडिया के अनुसार हमलावर का नाम कोल टॉमस है, उसकी उम्र 31 साल है। वो कैलिफोर्निया के टॉरेंस के रहने वाला है। (Photo Source: AP)
-
हमलावर की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सुरक्षाकर्मियों ने उसे अर्धनंग अवस्था में जमीन पर लेटा रखा है। हमलावर के चारों तरफ सुरक्षा के जवान खड़े हैं। (Photo Source: AP)
-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है, उनकी तरफ से सुरक्षा एजेंसियों की तारीफ भी की गई है। (Photo Source: AP)
-
अंतरिम पुलिस डीसी प्रमुख के मुताबिक आरोपी हमलावर होटल में एक मेहमान की तरह ही रह रहा था, लेकिन उसके निशाने पर कौन था, उसका इरादा क्या था, इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। (Photo Source: AP)
-
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास एक नहीं कई हथियार मौजूद थे, गन के साथ चाकू भी उसने अपने पास रखा था। (Photo Source: AP)
-
कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट उन लोगों में शामिल थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया था। (Photo Source: AP)
-
इस घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के लिए यह फायरिंग की घटना काफी आघातपूर्ण रही, वे डर गई थीं। (Photo Source: AP)
-
फायरिंग की घटना के बाद व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर का मंच खाली नजर आ रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य शीर्ष नेताओं को सीक्रेट सर्विस ने तत्काल सुरक्षित स्थान पहुंचा दिया था। (Photo Source: AP)
-
फायरिंग की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कड़ी सुरक्षा के बीच वॉशिंगटन हिल्टन होटल से व्हाइट हाउस के लिए रवाना हो गए। सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को तुरंत सुरक्षित वाहन में बैठाकर वहां से निकाला। (Photo Source: AP)
-
डोनाल्ड ट्रंप जब मंच पर मौजूद थे तो उस दौरान हॉल में बड़ी संख्या में मेहमान बैठे थे, वहीं, मीडिया कैमरे में हर पल को कैद कर रही थी। तभी अचानक माहौल बदल गया और कुछ ही सेकंड में पूरा हॉल दहशत से भर उठा। (Photo Source: AP)