-
आंवला का आयुर्वेद में बेहद ही खास महत्व है। इसका सेवन कई सारी समस्याओं में लाभकारी बताया गया है। विटामिन सी से भरपूर आंवले का उपयोग आयुर्वेद कई बीमारियों में करता है। भारतीय घरों में लोग आंवला जूस, अचार, मिठाई से लेकर पाउडर के रूप में सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पूरी दुनिया में सबसे अधिक आंवला किस देश में पाया जाता है और भारत में इसकी सबसे अधिक खेती कहां होती है। आइए जानते हैं:
-
भारत में सबसे अधिक कहां होती है खेती
भारत में सबसे बड़ा आंवला का उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। यहां की मिट्टी और मौसम आंवला की खेती के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। खासकर प्रतापगढ़ जिला अपने बड़े-बड़े आंवला बागानों के लिए प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंवला की खेती की जाती है। -
इन राज्यों में भी होती है खेती
उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी आंवले की बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। -
आंवला का पेड़ कम पानी और कम उपजाऊ जमीन में भी अच्छी तरह बढ़ जाता है। यही वजह है कि कई किसान इसे लंबे समय तक कम देखभाल वाली लाभदायक फसल के रूप में उगाते हैं।
-
आंवला का इस्तेमाल
आंवला सिर्फ एक फल नहीं है, बल्कि आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण उत्पाद है। इसका इस्तेमाल च्यवनप्राश, मुरब्बा, कैंडी, जूस, हर्बल पाउडर और बालों के लिए तेल बनाने में किया जाता है। -
आंवला के पोषक तत्व
आंवला को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसमें विटामिन-सी की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, B-कॉम्प्लेक्स और भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। -
आंवला से जुड़ी रोचक जानकारी
आंवला का पेड़ एक बार बड़ा होने के बाद 50 साल या उससे भी अधिक समय तक फल दे सकता है।
भारत दुनिया में आंवला का सबसे बड़ा उत्पादक देशों माना जाता है।
आंवला को विटामिन सी का पावरहाउस कहा जाता है।
हिंदू धर्म में आंवले के पेड़ को काफी पवित्र माना जाता है। नवमी के अवसर पर आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।
Also Read: भारत का कौन सा जगह कहलाता है कोकोनट आइलैंड