-
भारत में ऐतिहासिक जगहों की भरमार है। कई ऐसी गुफाएं हैं, जो काफी प्राचीन हैं और इन्हें लेकर कई कहानियां भी प्रचलित हैं। भारत में एक गुफा ऐसी है, जिसे ‘लुटेरों की गुफा’ कहा जाता है। यह पहाड़ों की गोद में प्राकृतिक वादियों के बीच में बनी हुई है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। (Photo Source: Guchu Pani Robbers Cave Dehradun/FB)
-
कहां है ये गुफा
दरअसल, यह ‘लुटेरों की गुफा’ उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है, जो वहां से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पहाड़ों के बीच संकरी चट्टानों से होकर पानी की धारा बहती है। कहीं पानी जमीन के नीचे गायब हो जाता है, तो कुछ दूरी पर फिर से दिखाई देने लगता है। (Photo Source: Pexels) -
स्थानीय तौर पर इसे गुच्चुपानी के नाम से जाना जाता है। पर्यटकों के बीच यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट और एडवेंचर डेस्टिनेशन है। (Photo Source: Pexels)
-
यहां पहुंचने के लिए बाद पर्यटक ऊंची चट्टानों के बीच बहते ठंडे पानी में चलने और प्राकृतिक संरचनाओं को करीब से देखने का आनंद उठाते हैं। (Photo Source: Pexels)
-
क्यों पड़ा ये नाम
इस जगह के नाम के पीछे अंग्रेजों के शासनकाल से जुड़ी एक कहानी प्रचलित है। माना जाता है कि पुराने समय में लुटेरे और डाकू पुलिस से बचने के लिए यहां की चट्टानों और दुर्गम रास्तों का सहारा लेते थे। गुफानुमा संरचना और आसपास का प्राकृतिक वातावरण छिपने के लिए अनुकूल माना जाता था। इसी वजह से अंग्रेजों के समय इसे ‘रॉबर्स केव’ यानी लुटेरों की गुफा नाम दिया गया। (Photo Source: Guchu Pani Robbers Cave Dehradun/FB) -
गुच्चुपानी की सबसे आस इसकी प्राकृतिक बनावट है। यह गुफानुमा संकरा चट्टानी रास्ता लगभग 600 मीटर लंबा है। इसके भीतर से एक जलधारा बहती है, जो कुछ स्थानों पर चट्टानों के बीच गायब हो जाती है और आगे जाकर फिर दिखाई देने लगती है। (Photo Source: Guchu Pani Robbers Cave Dehradun/FB)
-
गुफा के अंदर चलते हुए कहीं रास्ता संकरा हो जाता है, तो कहीं चट्टानों के बीच पानी का बहाव दिखाई देता है। (Photo Source: Guchu Pani Robbers Cave Dehradun/FB)
यह भी पढ़ें: भारत के किन-किन राज्यों में होती है चाय की खेती? जानें प्रमुख उत्पादक राज्य