-
चार राज्यों पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों ने नई तस्वीर पेश की है। असम और पुडुचेरी में जहां जनता ने फिर से सरकार पर भरोसा जताया तो वहीं, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु की जनता ने पुरानी सरकार से मुंह मोड़ लिया है। पश्चिम बंगाल और केरल में सत्ता परिवर्तन हुआ तो वहीं, तमिलनाडु में थलापति उदय हुआ। (Photo Source: PTI)
-
पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली बार सरकार बनने जा रही है। ऐसे में अब हर किसी का एक ही सवाल है कि पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु का का मुख्यमंत्री कौन होगा। सबसे अधिक लोगों की दिलचस्पी पश्चिम बंगाल और केरल को लेकर है। आइए जानते हैं संभावित मुख्यमंत्री पद के दावेदार कौन-कौन हैं। (Photo Source: PTI)
-
पश्चिम बंगाल
शुरुआत पश्चिम बंगाल से करते हैं। ममता बनर्जी की सरकार के साथ खेला करने में यहां के कई नेताओं ने प्रमुख भूमिका निभाई, जिसमें महिला नेत्री और पुरुष दोनों ही शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में पांच ऐसे नाम हैं जिन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार बताया जा रहा है। (Photo Source: PTI) -
1- सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के टॉप दावेदारों में से एक सुवेंधु अधिकारी का भी नाम शामिल है। ममता बनर्जी को भवानीपुर में 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराने वाले सुवेंदु कभी उनके करीबी हुआ करते थे। वह टीएमसी के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं। हालांकि दिसंबर 2020 में सुवेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए और 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराकर चर्चा में आए थे। (Photo Source: Indian Express) -
2- दिलीप घोष
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की रेस में दिलीप घोष का भी नाम लिया जा रहा है। दिलीप घोष वह व्यक्ति हैं जिन्होंने 2021 में बीजेपी को टीएमसी के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल बनाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, अब वह अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन बंगाल की राजनीति में उनकी गहरी पकड़ है। ऐसे में लोग उनका भी नाम ले रहे हैं। (Photo Source: Indian Express) -
3- शांतनु ठाकुर
शांतनु ठाकुर वर्तमान में बनगांव लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में शांतनु ठाकुर ने बनगांव लोकसभा से जीत दर्ज की। शांतनु ठाकुर के पिता मंजुल कृष्णा ठाकुर टीएमसी के बड़े नेता रह चुके हैं। हालांकि अब परिवार भाजपा में है। शांतनु ठाकुर मतुआ समुदाय से आते हैं जो बंगाल की एक दलित वर्ग की जाति है। ऐसे में वह भी प्रदेश की कमान संभालने की रेस में टॉप नेताओं में से एक हैं। (Photo Source: Indian Express) -
4- अग्निमित्रा पॉल
अगर भाजपा किसी महिला को सीएम उम्मीदवार के रूप में चुनती है, तो उसमें अग्निमित्रा पॉल का नाम सामने आ सकता है। अग्निमित्रा 2019 से ही राज्य में जमीनी स्तर से सक्रिय हैं। मशहूर फैशन डिजाइन अग्निमित्रा पॉल ने 2019 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और उसके बाद उन्हें बंगाल भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में अग्निमित्रा पॉल को पार्टी ने आसनसोल दक्षिण से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने टीएमसी की चर्चित सायोनी घोष को मात दी थी। बीजेपी 2021 में सरकार नहीं बना पाई और उसके बाद कई मौके पर उन्हें हिंसा का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अग्निमित्रा मजबूती से पार्टी के लिए खड़ी रहीं। इस बार फिर से उन्होंने आसनसोल दक्षिण से जीत हासिल की है। (Photo Source: Indian Express) -
5- रूपा गांगुली
पश्चिम बंगाल के प्रमुख मुख्यमंत्री चेहरों में से एक रूपा गांगुली का भी नाम शामिल है। सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूपा गांगुली को राज्य में जमीनी स्तर पर काम करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में राज्य में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की लिस्ट में रूपा गांगुली का भी नाम शामिल है। (Photo Source: Indian Express) -
केरल
केरल में पिनराई विजयन की हार के बाद भारत लेफ्ट मुक्त हो गया है। वर्तमान समय में सिर्फ केरल ही ऐसा राज्य था जहां पर लेफ्ट की सरकार थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन UDF ने बड़ी जीत हासिल की है। लेकिन यहां पर मुख्यमंत्री किसको बनाया जाएगा, यह नाम अभी तय नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कौन-कौन से चेहरे सीएम की रेस में शामिल हैं। (Photo Source: Indian Express) -
1- केसी वेणुगोपाल
केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे मजबूत दावेदार केसी वेणुगोपाल को माना जा रहा है। पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले केसी वेणुगोपाल लगातार विधायकों से मिल रहे हैं और समर्थन जुटाने की कोशिश में लगे हुए हैं। (Photo Source: Indian Express) -
2- वीडी सतीशन
केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारों की लिस्ट में वीडी सतीशन भी शामिल हैं। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच वीडी सतीशन की पकड़ काफी मजबूत है। (Photo Source: PTI) -
3- रमेश चेन्निथला
केसी वेणुगोपाल और वीडी सतीशन से अधिक अनुभवी नेता रमेश चेन्निथला हैं। पार्टी और गठबंधन में उनकी काफी अच्छी पकड़ है। ऐसे में केरल में रमेश चेन्निथला को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। (Photo Source: Ramesh Chennithala/FB) -
तमिलनाडु
तमिलनाडु की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। महज दो साल पहले राजनीतिक पार्टी TVK का आगाज करने वाले थलापति विजय ने चुनावी मैदान में तमिलनाडु के बड़े-बड़े नेताओं को मात देते हुए जीत दर्ज की है। तमिलनाडु का मुख्यमंत्री थलापति विजय को लगभग तय माना जा रहा है। TVK ने 107 सीटें हासिल की हैं, जबकि बहुमत के लिए कुल 118 सीट होने चाहिए। फिलहाल थलापति विजय राज्य के अन्य पार्टियों को अपने साथ जोड़ने में लगे हुए हैं। (Photo Source: Indian Express) -
असम
असम में हिमंता बिस्वा सरना सरकार की वापसी हुई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। भाजपा ने यहां 82 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है। (Photo Source: Indian Express) -
पुडुचेरी
पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई है। रंगास्वामी की पार्टी ने 12 सीटें जीतीं। डीएमके के हिस्से में 5 और भाजपा के हिस्से में 4 सीटें आई हैं। (Photo Source: N.Rangasamy/FB)
Also Read: पांचों राज्यों के 5 विधानसभा सीटों पर मुख्यमंत्रियों का हाल, देखें कौन किससे आगे