-
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लागू टैरिफ को घटाने का ऐलान किया है। अब भारत पर लागू रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर सिर्फ 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से अपना अच्छा दोस्त बताया है। (Photo: AP)
-
भारत पर पहले जो टैरिफ लगे थे। एक बेसिक और दूसरा एडिशनल। बेसिक 25 फीसदी था और एडिशनल भी 25 फीसदी था। ऐसे में देखा जाए तो अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी का टैरिफ लगाया था। बेसिक और एडिशनल दोनों को ही घटाते हुए अमेरिका ने भारत पर 18 फीसदी टैरिफ किया। एडिशनल टैरिफ रूसी तेल खरीदने को लेकर लगाया गया था। (Photo: Indian Express)
-
अब भारत का टैरिफ उसके पड़ोसी देशों से कम हो गया है। चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से भी भारत का टैरिफ कम हो गया है। आइए जानते हैं इन पड़ोसी देशों को कितना टैरिफ चुकाना पड़ रहा है। (Photo: AP)
-
1- चीन
भारत के पड़ोसी देश चीन पर अमेरिका ने 37 फीसदी का टैरिफ लगाया है। (Photo: Pexels) -
2- म्यांमार
सबसे ज्यादा अगर भारत के किसी पड़ोसी देश पर अमेरिका ने टैरिफ लगाया है तो वह है म्यांमार। इस पर 40 प्रतिशत का टैरिफ लगा है। (Photo: Pexels) -
3- बांग्लादेश
बांग्लादेश पर अमेरिका ने 20 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। (Photo: Pexels) -
4- वियतनाम
अमेरिका ने वियतनाम पर भी 20 फीसदी टैरिफ लगाया है। (Photo: Pexels) -
5- पाकिस्तान
पाकिस्तान की बात करें तो इस पड़ोसी देश पर अमेरिका ने 19 फीसदी टैरिफ लगाया है। (Photo: Pexels) -
6- अन्य पड़ोसी देशों का हाल
मलेशिया, कंबोडिया और थाईलैंड जैसे पड़ोसी देशों पर अमेरिका ने 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। (Photo: Pexels) किन भारतीय चीजों के भरोसे है अमेरिका? सिर्फ 5 साल में बढ़ गया 30.1 बिलियन डॉलर का निर्यात