
Raj Babbar Nadira Babbar Love Story: बॉलीवुड अभिनेता रहे राज बब्बर पिछले कई सालों से राजनीति में हैं। पहले वह मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में रहे फिर कांग्रेस (Congress) के साथ हो लिये। कांग्रेस के टिकट पर वह राज्यसभा और लोकसभा के मेंबर भी रहे। उन्होंने नादिरा बब्बर से शादी की है। आइए हैं एक नजर दोनों की लव स्टोरी पर:

राज बब्बर ने साल 1975 में नादिरा से शादी रचाई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

बेटे का नाम आर्य और बेटी का नाम जूही बब्बर है। ये दोनों भी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं लेकिन असफल रहे।

नादिरा और राज बब्बर दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई करते थे। नादिरा राज से सीनियर थीं।

एक बार किसी प्ले को नादिरा डायरेक्ट कर रही थीं और उसी में राज बब्बर अभिनय कर रहे थे। वहीं से दोनों के बीच प्रेम के अंकुर फूटे जो आगे चलकर शादी में तब्दील हुई।

बता दें कि 20 जनवरी 1948 को मुंबई में जन्मीं नादिरा एक हिंदी थियेटर ग्रुप ‘एकजुट’ चलाती थीं।

उन्हें साल 2001 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है।

नादिरा बब्बर ने कई फिल्मों में भी काम किया है। शादी के बाद ही राज को फिल्मों में काम मिला था और वह सुपरस्टार भी रहे।