-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इस दौरान हर किसी की निगाहें बजट पर है कि किसे क्या मिलेगा। (Photo: PTI)
-
वित्त मंत्री सीतारमण का यह लगातार नौवां बजट है। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बार बजट पेश किए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि किस वित्त मंत्री के नाम सबसे लंबा बजट भाषण है। आइए जानते हैं: (Photo: Indian Express)
-
सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड निर्मला सीतारमण के ही नाम है। केंद्रीय बजट 2020-21 निर्मला सीतारमण का भाषण भारतीय इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण था। (Photo: Indian Express)
-
केंद्रीय बजट 2020-21 में बजट भाषण लगातार 2 घंटे 42 मिनट चला था। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट 2019-20 पेश करने के 2 घंटे 17 मिनट के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। (Photo: Indian Express)
-
निर्मला सीतारमण से पहले ये रिकॉर्ड भाजपा नेता यशवंत सिंह के नाम था। 2003 के यूनियन बजट में उनका भाषण 2 घंटे 15 मिनट तक चला था। (Photo: Indian Express)
-
वहीं, यशवंत सिंह के बाद सबसे लंबे बजट भाषण का रिकॉर्ड दिवंगत वित्त मंत्री अरुण जेटली के नाम है। उनका साल 2014 का भाषण 2 घंटे 10 मिनट तक चला था। (Photo: Indian Express)
-
वहीं, स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे छोटा बजट भाषण साल 1977 में हिरुभाई एम पटेल ने पेश किया था। उन्होंने केवल 800 शब्दों का अंतरिम बजट भाषण दिया था। (Photo: Indian Express)
-
इसके अलावा सबसे छोटा पूर्ण बजट भाषण 9300 शब्दों का था जिसे वाई बी चव्हाण ने पेश किया था। (Photo: Indian Express) सोना-चांदी छोड़ तांबा खरीदने लगे लोग, अचानक क्यों बढ़ी मांग और कहां-कहां होता है इस्तेमाल?