-
दुनिया भर में गगनचुंबी इमारतें (Skyscrapers) आधुनिक विकास, तकनीकी प्रगति और आर्थिक ताकत का प्रतीक मानी जाती हैं। ये ऊंची-ऊंची इमारतें न सिर्फ शहरों की पहचान बनती हैं, बल्कि सीमित जगह में ज्यादा लोगों और व्यवसायों को जगह देने का काम भी करती हैं। समय के साथ स्काईस्क्रैपर्स साधारण ऊंची इमारतों से इंजीनियरिंग के अद्भुत नमूनों में बदल चुके हैं। (Photo Source: Pexels)
-
हाल ही में जारी ‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा 150 मीटर से ऊंची इमारतें चीन में मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 150 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 3,400 से ज्यादा इमारतें हैं। यही नहीं, देश में 200 मीटर से अधिक ऊंची करीब 1,200 इमारतें और 300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाली 122 इमारतें भी हैं। (Photo Source: Pexels)
-
शंघाई टॉवर है चीन की सबसे ऊंची इमारत
चीन की सबसे ऊंची इमारत शंघाई टॉवर मानी जाती है। यह इमारत अपनी आधुनिक डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीक के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। चीन के कई बड़े शहर जैसे शंघाई, शेनझेन और ग्वांगझू आज गगनचुंबी इमारतों के बड़े केंद्र बन चुके हैं। (Photo Source: Pexels) -
अमेरिका दूसरे स्थान पर
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। संयुक्त राज्य अमेरिका में करीब 900 इमारतें 150 मीटर से ज्यादा ऊंची हैं। वहीं, 246 इमारतें 200 मीटर से अधिक और लगभग 30 इमारतें 300 मीटर से ज्यादा ऊंचाई की हैं। (Photo Source: Pexels) -
UAE में है दुनिया की सबसे ऊंची इमारत
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ का घर है। इसके अलावा यहां ‘मरीना 101’ जैसी ऊंची इमारतें भी मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक UAE में 150 मीटर से ऊंची 340 से अधिक इमारतें हैं, जबकि 158 इमारतें 200 मीटर या उससे अधिक ऊंची हैं। (Photo Source: Pexels) -
इन देशों का भी नाम शामिल
‘वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू’ की लिस्ट में मलेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया भी उन देशों में शामिल हैं जहां बड़ी संख्या में 150 मीटर से ऊंची इमारतें मौजूद हैं। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इन देशों में भी हाई-राइज बिल्डिंग्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। (Photo Source: Pexels) -
क्यों बढ़ रही हैं गगनचुंबी इमारतें?
विशेषज्ञों के मुताबिक बढ़ती आबादी, सीमित जमीन और शहरीकरण की तेज रफ्तार के कारण दुनिया के कई देश ऊंची इमारतों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ये इमारतें न केवल जगह बचाती हैं, बल्कि शहरों की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा देती हैं। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: ये ट्रैफिक फ्री टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स देते हैं सुकून और सादगी का अनुभव, यहां कार नहीं, नाव और साइकिल हैं सफर का साधन)