-
बारहवीं के बाद छात्र अपनी-अपनी स्ट्रीम के अनुसार आगे के कोर्स का चुनाव करते हैं। सांइस स्ट्रीम के छात्र अक्सर इंजीनियरिंग को अपना करियर विकल्प बनाते हैं, क्योंकि इसमें अच्छे अवसर और करियर ग्रोथ की संभावनाएं होती हैं। हालांकि, आज के समय में सिर्फ डिग्री कोर्स तक सीमित नहीं है। इसके साथ ही में आपके पास कुछ ऐसे स्किल्स होने चाहिए, जो आपको दूसरों से अलग बनाते हों। (Photo Source: Freepik)
-
ऐसे में आप इंजीनियरिंग के साथ कुछ उपयोगी डिप्लोमा या स्किल-बेस्ड कोर्स कर सकते हैं, जिसके जरिए आपका अकैडमिक प्रोफाइल और भी मजबूत हो सकता है। ऐसे कोर्स न सिर्फ प्रैक्टिकल नॉलेज बढ़ाते हैं, बल्कि नौकरी के अवसरों और बेहतर सैलरी पाने की संभावनाओं को भी बढ़ाते हैं। यहां पर 2 साल वाले डिप्लोमा कोर्सेस की लिस्ट साझा की गई है, जिसे आप इंजीनियरिंग के साथ कर सकते हैं और 12वीं के बाद सीधे दाखिला ले सकते हैं। (Photo Source: Freepik)
-
डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (पॉलीटेक्निक)
मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल या कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में डिप्लोमा (पॉलीटेक्निक) कोर्स कर सकते हैं। इसे करने के बाद टेक्नीशियन या जूनियर इंजीनियर के रूप में काम कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस/IT
इस कोर्स में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग, डेटाबेस मैनेजमेंट और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़ी बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की तकनीकी स्किल्स सिखाई जाती है। IT सेक्टर में करियर बनाने के लिए ये डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik) -
डिप्लोमा इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
अगर आप ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो ये कोर्स कर सकते हैं। इसमें वाहनों की डिजाइनिंग, निर्माण, मरम्मत और रखरखाव से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाती है। (Photo Source: Freepik) -
डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग
अगर आप क्रिएटिव हैं और डिजाइनिंग में रुचि रखते हैं, तो ग्राफिक डिजाइनिंग में डिप्लोमा कर सकते हैं। इसमें ग्राफिक डिजाइनर, वेब डिजाइनर, डिजिटल आर्टिस्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर जैसे पदों पर नौकरी मिल सकती है। (Photo Source: Freepik) -
डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग
आज के डिजिटल समय में हर बिजनेस और वेबसाइट को ऑनलाइन ग्रो करने के लिए SEO की जरूरत होती है। इंजीनियरिंग या फिर किसी भी अन्य कोर्स के साथ इसमें भी डिप्लोमा कर सकते हैं। (Photo Source: Freepik)
यह भी पढ़ें: सबसे अधिक सैलरी दिलाने वाले डिप्लोमा कोर्स, किसी भी स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं