-
इन दिनों अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। खासकर तेल उद्योग में इस युद्ध का काफी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां पर तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारत में पेट्रोल की खपत सालाना 4 करोड़ (40 मिलियन) मीट्रिक टन से भी अधिक है। लेकिन क्या आपको पता है कि सबसे अधिक किस राज्य में पेट्रोल का खपत होती है। आइए जानते हैं: (Photo Source: Freepik)
-
पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें भारत के उन 10 राज्यों के बारे में बताया गया है जहां सबसे अधिक पेट्रोल की खपत होती है। (Photo Source: Freepik)
-
वित्त वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश पेट्रोल की खपत के मामले में देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया है। इसने कुल पेट्रोल बिक्री के मामले में महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है। (Photo Source: Pexels)
-
PPAC के आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में उत्तर प्रदेश में लगभग 4,832.8 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई, जो देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सबसे अधिक रही। (Photo Source: Indian Express)
-
महाराष्ट्र पेट्रोल खपत के मामले में दूसरे स्थान पर रहा, जहां करीब 4,370.5 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत दर्ज की गई। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 15 वर्षों में देश के कई राज्यों में पेट्रोल की मांग में तेज वृद्धि आई है। (Photo Source: Indian Express)
-
भारत में सबसे अधिक पेट्रोल खपत करने वाले राज्यों की लिस्ट में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है। यहां वित्त वर्ष 2024-25 में 3,533.7 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई। (Photo Source: Indian Express)
-
सबसे अधिक पेट्रोल खपत करने वाले भारत के 10 राज्यों में कर्नाटक चौथे स्थान पर है। इस राज्य में वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 3,054.3 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई। (Photo Source: Indian Express)
-
इसी तरह वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमशः गुजरात में 2,701.2 हजार मीट्रिक टन, राजस्थान में 2,606.3 हजार मीट्रिक टन, दिल्ली में 2,068.4 हजार मीट्रिक टन, मध्य प्रदेश में 2,021.6 हजार मीट्रिक टन, हरियाणा में 1,964.5 हजार मीट्रिक टन और केरल में 1,851.3 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की खपत हुई। (Photo Source: Pexels)
Also Read: Global Peace Index: 2026 के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी, जानिए भारत किस स्थान पर है