-
प्रकृति सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उसने कुछ ऐसे जीव भी बनाए हैं जिनके चेहरे इतने अजीब और अलग हैं कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनके चेहरे इतने अनोखे हैं कि पहली नजर में वे किसी साइंस-फिक्शन या हॉरर फिल्म के किरदार लगते हैं। इन जानवरों के चेहरे केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि उनके जीवन और सर्वाइवल का अहम हिस्सा हैं। आइए जानते हैं धरती पर पाए जाने वाले ऐसे ही कुछ जानवरों के बारे में, जिनके चेहरे दुनिया में सबसे दुर्लभ माने जाते हैं। (Photos Source: Unsplash)
-
सायगा एंटीलोप (Saiga Antelope)
सायगा एंटीलोप की सबसे खास पहचान उसकी बड़ी, फूली हुई और बल्ब जैसी नाक है। यह अजीब नाक गर्मियों में धूल को फिल्टर करती है और सर्दियों में बर्फीली हवा को गर्म करके सांस लेने में मदद करती है। यही वजह है कि यह जानवर कठोर मौसम में भी जीवित रह पाता है।
कहां पाया जाता है: कजाकिस्तान, मंगोलिया, रूस (Photo Source: Unsplash) -
प्रोबोसिस मंकी (Proboscis Monkey)
इस बंदर की लंबी और लटकती हुई नाक इसे बेहद अलग बनाती है। नर प्रोबोसिस मंकी की नाक जितनी बड़ी होती है, वह उतना ही प्रभावशाली माना जाता है। यह नाक उसकी आवाज़ को तेज करती है और मादा को आकर्षित करने में भी मदद करती है।
कहां पाया जाता है: बोर्नियो, दक्षिण-पूर्व एशिया (Photo Source: Unsplash) -
मैनड्रिल (Mandrill)
मैनड्रिल को दुनिया का सबसे रंगीन मैमल माना जाता है। इसका चेहरा नीले और लाल रंग की चमकदार धारियों से सजा होता है। जैसे-जैसे नर मैनड्रिल ताकतवर और प्रभावशाली होता है, उसके चेहरे के रंग और गहरे हो जाते हैं।यह रंग इसके सामाजिक रुतबे का प्रतीक होता है।
कहां पाया जाता है: कैमरून, गैबॉन, कांगो (Photo Source: Unsplash) -
हैमरहेड बैट (Hammerhead Bat)
इस चमगादड़ का चेहरा किसी हॉरर फिल्म के जीव जैसा लगता है। इसके बड़े होंठ और हथौड़े जैसी नाक तेज और अजीब आवाजें निकालने में मदद करती है, जिससे यह दूर तक संचार कर सकता है।
कहां पाया जाता है: मध्य और पश्चिमी अफ्रीका (Photo Source: Unsplash) -
आय-आय (Aye-Aye)
आय-आय की बड़ी नारंगी आंखें, पतली हड्डीनुमा उंगलियां और चूहे जैसे दांत इसे डरावना बना देते हैं। मेडागास्कर में स्थानीय लोग इसे अपशकुन और मौत का संकेत मानते हैं, हालांकि असल में यह एक दुर्लभ और बुद्धिमान जीव है।
कहां पाया जाता है: मेडागास्कर (Photo Source: Unsplash) -
स्टार-नोज्ड मोल (Star-Nosed Mole)
इस जानवर के चेहरे पर 22 गुलाबी मांसल टेंटेकल्स होते हैं, जो इसे जमीन के नीचे बेहद तेजी से शिकार खोजने में मदद करते हैं। यह जानवर एक सेकंड के चौथाई हिस्से से भी कम समय में खाना खा सकता है, इसलिए इसे दुनिया का सबसे तेज खाने वाला मैमल माना जाता है।
कहां पाया जाता है: अमेरिका, कनाडा (Photo Source: Unsplash) -
टार्सियर (Tarsier)
टार्सियर की आंखें उसके दिमाग जितनी बड़ी होती हैं और ये हिल नहीं सकतीं। देखने के लिए यह अपनी गर्दन को लगभग 360 डिग्री तक घुमा सकता है, बिल्कुल उल्लू की तरह। यह क्षमता इसे रात में शिकार करने में मदद करती है।
कहां पाया जाता है: फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया (Photo Source: Unsplash)
(यह भी पढ़ें: जानवरों की दुनिया के चौंकाने वाले सच, जहां मादा तय करती है भविष्य)