-
हमारे चारों ओर कई ऐसी चीजें हैं जो पहली नजर में बहुत नॉर्मल दिखती हैं, लेकिन उनके पीछे अत्याधुनिक इंजीनियरिंग का जादू छिपा होता है। ये रोजमर्रा के उपकरण न केवल हमारी जिंदगी को आसान बनाते हैं, बल्कि उनकी डिजाइन इतनी परफेक्ट होती है कि हम उनके जटिल तंत्रों को महसूस भी नहीं कर पाते। (Photos Source: Pexels)
-
ऑटोमेटिक डोर्स (Automatic Doors)
ANSI के ऑटोमेटिक डोर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुसार, इन दरवाजों में मोशन सेंसर, कंट्रोल सिस्टम और सेफ्टी डिटेक्शन टेक्नोलॉजी लगी होती हैं। ये सेंसर किसी व्यक्ति की मौजूदगी का पता लगाकर दरवाजे को खोलते और बंद करते हैं, जिससे टकराव और दुर्घटनाओं से बचाव होता है। (Photo Source: Pexels) -
एस्केलेटर (Escalators)
ASME और IEC standards के अनुसार, एस्केलेटर में मूविंग स्टेप्स, हैंडरेल्स, मोटर्स और सेफ्टी ब्रेक्स सिंक्रोनाइज्ड होते हैं। ये सभी सिस्टम मिलकर यह सुनिश्चित करते हैं कि एस्केलेटर लगातार सुरक्षित और संबैलेंस्ड तरीके से चलता रहे, भले ही उस पर लगातार लोगों का वजन पड़ रहा हो। (Photo Source: Pexels) -
ट्रैफिक लाइट्स (Traffic Lights)
IEEE के अनुसार, आधुनिक ट्रैफिक लाइट्स में सेंसर, माइक्रोप्रोसेसर और टाइमिंग कंट्रोल सिस्टम होते हैं। ये सिस्टम वाहनों की संख्या, ट्रैफिक फ्लो और समय के आधार पर सिग्नल को कंट्रोल करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे। (Photo Source: Pexels) -
पावर आउटलेट (Power Outlets)
IEC (International Electrotechnical Commission) और IEEE के इलेक्ट्रिकल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुसार, पावर आउटलेट्स में ग्राउंडिंग, इंसुलेशन और स्टैंडर्डाइज्ड वोल्टेज सिस्टम होता है। ग्राउंडिंग सिस्टम एक्सेस करंट को सुरक्षित रूप से जमीन में भेजता है, जिससे इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा कम होता है। (Photo Source: Pexels) -
जिपर (Zipper)
HowStuffWorks के अनुसार, जिपर में इंटरलॉकिंग टीथ (एक-दूसरे में फंसने वाले दांत) और एक स्लाइडर मैकेनिज्म होता है, जो स्लाइडर को ऊपर या नीचे ले जाने पर दांतों को जोड़ता या अलग करता है। यह मैकेनिज्म इस तरह डिजाइन किया जाता है कि हजारों छोटे धातु या प्लास्टिक के दांत बिना फंसे स्मूद तरीके से काम करें। यह प्रिसिजन इंजीनियरिंग का एक एक्सीलेंट एग्जांपल है। (Photo Source: Pexels) -
बॉलपॉइंट पेन (Ballpoint Pen)
HowStuffWorks के अनुसार, बॉलपॉइंट पेन की नोक में एक छोटा धातु का बॉल होता है, जो घूमते हुए स्याही को कंट्रोल तरीके से कागज पर छोड़ता है। यह सिस्टम स्याही को लीक होने से रोकता है और लगातार स्मूद लिखने में मदद करता है। यह फ्लूड कंट्रोल इंजीनियरिंग का एक सिंपल लेकिन इफेक्टिव उदाहरण है। (Photo Source: Pexels) -
लिफ्ट (Elevators)
ASME (American Society of Mechanical Engineers) के एलिवेटर सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुसार, लिफ्ट में लिफ्ट्स में कंटरवेट्स, ब्रेकिंग सिस्टम और सेफ्टी रेडंडेंसीज होती हैं। कंटरवेट्स लिफ्ट के वजन को बैलेंस करता है, जिससे मोटर पर कम दबाव पड़ता है और लिफ्ट सुरक्षित और ऊर्जा-कुशल तरीके से चलती है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर से लेकर एयरलाइनर तक, हर विमान अलग-अलग ऊंचाई पर क्यों उड़ते हैं, जानिए इसके वैज्ञानिक कारण)