-
दुनिया में भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, पहचान और इनफ्लुएंस का प्रतीक भी है। दुनिया में 7,000 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन आज ग्लोबलाइजेशन और इंटरनेट के दौर में कुछ भाषाएं ऐसी हैं, जिन्हें करोड़ों नहीं बल्कि अरबों लोग बोलते और समझते हैं। इन भाषाओं का प्रभाव एजूकेशन, व्यापार, डिप्लोमेसी और डिजिटल दुनिया तक फैला हुआ है। दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं का डेटा हर साल Ethnologue (एथनोलॉग) जैसे संस्थानों द्वारा अपडेट किया जाता है। यह रैंकिंग लिस्ट ‘कुल बोलने वालों’ (Total Speakers) पर आधारित है, जिसमें मातृभाषा (Native) और दूसरी भाषा (Second Language) के रूप में बोलने वाले दोनों शामिल हैं। चलिए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जानें वाली 10 भाषाएं कौन सी हैं। (Photo Source: Unsplash)
-
अंग्रेजी (English) – 150 करोड़
अंग्रेजी दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह लगभग हर महाद्वीप में इस्तेमाल होती है। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में अंग्रेजी ऑफिशियल या प्रमुख भाषा है। अंग्रेजी को इंटरनेशनल ट्रेड, विज्ञान, इंटरनेट और हवाई यात्रा की मुख्य भाषा भी माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
मंदारिन चीनी (Mandarin Chinese) – 120 करोड़
मंदारिन दुनिया की सबसे बड़ी मातृभाषा है। यह मुख्य रूप से चीन में बोली जाती है। चीन की विशाल जनसंख्या के कारण मंदारिन बोलने वालों की संख्या बहुत अधिक है। चीन की इकोनॉमिक स्ट्रेंथ बढ़ने के साथ-साथ इस भाषा का ग्लोबल इम्पोर्टेंस भी बढ़ रहा है। (Photo Source: Pexels) -
हिंदी (Hindi) – 61 करोड़
हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह मुख्य रूप से भारत और नेपाल के कुछ हिस्सों में बोली जाती है। भारत की बढ़ती जनसंख्या और डिजिटल एक्सपेंशन के कारण हिंदी का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। यूट्यूब, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हिंदी का वर्चस्व लगातार मजबूत हो रहा है। (Photo Source: Pexels) -
स्पेनिश (Spanish) – 56 करोड़
स्पेनिश भाषा यूरोप, दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अमेरिका में बड़ी सख्ंया में लोग बोलते हैं। यह स्पेन, मेक्सिको, अर्जेंटीना और कई अन्य देशों की प्रमुख भाषा है। अमेरिका में भी स्पेनिश बोलने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। (Photo Source: Pexels) -
मॉडर्न अरबी (Modern Standard Arabic) – 33 करोड़
अरबी भाषा मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका के देशों में बोली जाती है। यह सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और अन्य अरब देशों की प्रमुख भाषा है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अरबी का खास महत्व है। (Photo Source: Pexels) -
फ्रेंच (French) – 31 करोड़
फ्रेंच भाषा यूरोप, अफ्रीका और कनाडा में बड़ी संख्या में लोग बोलते हैं। यह फ्रांस की ऑफिशियल भाषा है और कई अफ्रीकी देशों में भी इसका उपयोग होता है। फ्रेंच को डिप्लोमेसी और इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन की महत्वपूर्ण भाषा माना जाता है। (Photo Source: Pexels) -
बंगाली (Bengali) – 28 करोड़
बंगाली दुनिया की सातवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह बांग्लादेश की राष्ट्रीय भाषा है और भारत के पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में व्यापक रूप से बोली जाती है। बंगाली साहित्य और संस्कृति दुनिया भर में प्रसिद्ध है। (Photo Source: Pexels) -
पुर्तगाली (Portuguese) – 26 करोड़
पुर्तगाली भाषा मुख्य रूप से ब्राजील में बोली जाती है, जहां इसकी सबसे ज्यादा आबादी है। इसके अलावा पुर्तगाल, अंगोला और मोजाम्बिक में भी यह प्रमुख भाषा है। (Photo Source: Pexels) -
रूसी (Russian) – 25 करोड़
रूसी भाषा रूस की ऑफिशियल भाषा है और पूर्व सोवियत संघ के कई देशों में बोली जाती है। यह विज्ञान, तकनीक और टेक्नोलॉजी और स्पेस रिसर्च की प्रमुख भाषाओं में से एक है। (Photo Source: Pexels) -
उर्दू (Urdu) – 24 करोड़
उर्दू मुख्य रूप से पाकिस्तान की राष्ट्रीय भाषा है और भारत में भी बड़ी संख्या में लोग बोलते हैं। उर्दू अपनी सुंदर लिपि, शायरी और साहित्य के लिए प्रसिद्ध है। (Photo Source: Pexels) -
भाषा क्यों है शक्ति और पहचान का प्रतीक?
भाषा केवल बातचीत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह किसी देश की संस्कृति, इतिहास और पहचान को दर्शाती है। भाषा से कल्चर का प्रिजर्वेशन होता है। यह इकोनॉमिक अपॉर्चुनिटी बढ़ाती है और यह ग्लोबल इनफ्लुएंस और पावर का प्रतीक होती है। डिजिटल युग में भाषा का महत्व और बढ़ गया है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: टेक्नोलॉजी ही नहीं, अनोखी परंपराओं के लिए भी मशहूर है जापान, जानिए क्यों ये देश है दुनिया से अलग)