जब 16 की उम्र में ही प्रेग्नेंट हो गई थीं डिंपल कपाड़िया, बिना तलाक के छोड़ दिया था पति का घर
- 1 / 9
Dimple Kapadia Wiki Bio Marriage Divorce Family: बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी पहली वेब सीरीज तांडव (Tandav) रिलीज के बाद से ही विवादों में हैं। तांडव पर आरोप है कि इसमें हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है। बता दें कि डिंपल कपाड़िया का विवादों से पुराना नाता है। फिर चाहे वह पहली ही फिल्म के दौरान प्रेग्नेंट हो जाना हो या फिर सनी देओल (Sunny Deol) के साथ अफेयर की चर्चा। आइए जानें डिंपल से जुड़ी कुछ बातें:
- 2 / 9
डिंपल कपाड़िया ने 1973 में राज कपूर की फिल्म बॉबी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब वह मात्र 16 साल की थीं।
- 3 / 9
राज कपूर की एक पार्टी में राजेश खन्ना की नजर डिंपल पर पड़ी औऱ उन्हें उने प्यार हो गया। उसी साल दोनों ने शादी भी कर ली।
- 4 / 9
बॉबी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही डिंपल प्रेग्नेंट हो गई थीं। 17 की उम्र में डिंपल ने ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया। उसके बाद उनकी एक बेटी और हुई- रिंकी खन्ना।
- 5 / 9
शादी के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया को फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में भी कड़वाहट आने लगी। आखिरकार 1983 में डिंपल राजेश खन्ना से अलग हो गईं।
- 6 / 9
डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना को तलाक दिये बिना अपनी बेटियों को लेकर उनसे अलग रहना शुरू कर दिया।
- 7 / 9
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल कपाड़िया ने एक बार फिर से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। इस बार उनका नाम सनी देओल के साथ जुड़ा।
- 8 / 9
सनी देओल संग सालों तक उनके अफेयर की बातें होती रहीं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्तो को खुद अपने मुंह से नहीं कबूला।
- 9 / 9
All Photos: Social Media