17 साल बाद अपने घर बिहार पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत, मां की इच्छा थी यहां हो बेटे का मुंडन
- 1 / 9
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों बिहार की सैर पर निकले हैं। यहां वह किसी अपमकिंग फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं बल्कि अपनी मां और दादी की मां इच्छा पूरी करने के लिए आए हैं। दरअसल, 33 साल के सुशांत सिंह यहां अपना मुंडन कराने आए हैं। Spotboy की खबर के मुताबिक सुशांत सिंह की दादी और मां की इच्छा थी कि उनके बेटे का मुंडन बिहार स्थित पैतृक निवास में हो। सुशांत सिंह 17 साल बाद अपने जन्म स्थान पहुंचे हैं, जहां उनका परिवार के बीच पूरे रीति-रिवाज के साथ मुंडन संस्कार कराया गया। हालांकि सुशांत सिंह ने अपने पूरे बालों को शेव न कराकर सिर्फ एक लट ही करवाई। यहां आकर सुशांत अपने परिजनों संग कुल देवी भगवती माता के मंदिर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। बिहार में सुशांत सिंह ने अपनी बीती यादों को भी तरोताजा किया। जहां पर उनका आधा बचपन बीता है। सुशांत सिंह की मां का स्वर्गवास 2002 में हुआ था, जिसके बाद वह दिल्ली आ गए थे। देखिए सुशांत सिंह राजपूत की बिहार डायरीज की तस्वीरें। (All pics- instagram)
- 2 / 9
मुंडन के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने तुरंत सेल्फी ली।
- 3 / 9
17 साल बाद बिहार पहुंचे सुशांत सिंह ने अपने बर्थ प्लेस मलदीहा में परिजनों संग दो दिन बिताए।
- 4 / 9
मुंडन संस्कार में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और उनके कजिन साथ नजर आए।
- 5 / 9
मलदीहा के बाद सुशांत सिंह अपने ननिहाल बोरनी पहुंचे। इस जगह पर भी उनका बचपन बीता है, जहां पर वह मां के साथ छुट्टियों में आया करते थे।
- 6 / 9
सुशांत सिंह को गांव में देख वहां के लोगों की खुशी फूली नहीं समाई। सभी सुशांत के पास आकर सेल्फियां और ऑटोग्राफ्स लेने लगे।
- 7 / 9
सुशांत सिंह ने यहां के बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला।
- 8 / 9
कुलदेवी मां भगवती माता के मंदिर में प्रवेश करते सुशांत सिंह।
- 9 / 9
बोरनी के बाद सिंह सहरसा में अपने रिलेटिव से मिलने पहुंचे।