-
हर सुबह भारत के करोड़ों घरों में एक ही रिवाज दोहराया जाता है, पानी उबलता है, उसमें चायपत्ती, दूध, चीनी और अदरक-इलायची की खुशबू घुलती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ‘चाय’ के बिना हमारी सुबह अधूरी लगती है, वो हमेशा से ऐसी नहीं थी? (Photo Source: Pexels)
-
भारत में चाय का इतिहास
ब्रिटिश शासन से पहले भारत में चाय पीने की कोई परंपरा नहीं थी। उस समय लोग काढ़ा पीते थे, जड़ी-बूटियों और मसालों से बना आयुर्वेदिक ड्रिंक, जिसका मकसद शरीर को ठीक करना था, जगाना नहीं। (Photo Source: Unsplash) -
जब अंग्रेज भारत आए, तो उन्होंने असम और दार्जिलिंग में बड़े पैमाने पर चाय की खेती शुरू की। लेकिन एक बड़ी समस्या सामने आई, भारतीय लोग चाय पी ही नहीं रहे थे। (Photo Source: Pexels)
-
कैसे बनी चाय की आदत?
चाय की खपत बढ़ाने के लिए अंग्रेजों ने एक रणनीति अपनाई। फैक्ट्रियों, मिलों और रेलवे यार्ड्स में काम करने वाले मजदूरों के लिए टी ब्रेक अनिवार्य कर दिए गए। धीरे-धीरे यह आदत लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गई। (Photo Source: Unsplash) -
स्वाद में आया भारतीय ट्विस्ट
अंग्रेजों की चाय भारतीयों को फीकी और कड़वी लगती थी। तब भारतीयों ने अपनी खासियत दिखाई- जुगाड़ और इनोवेशन। इसमें दूध मिलाया गया, चीनी डाली गई, अदरक और इलायची जैसे मसाले जोड़े गए, और इस तरह एक साधारण अंग्रेजी चाय बदलकर बन गई हमारी मसाला चाय। (Photo Source: Pexels) -
आज चाय सिर्फ आलस्य दूर करने का साधन नहीं है। यह बातचीत की शुरुआत है, रिश्तों को जोड़ने का जरिया है, और थकान में सुकून देने वाली साथी भी बन गई है। (Photo Source: Pexels)
-
भारत ने चाय को सिर्फ अपनाया नहीं, उसे पूरी तरह बदल दिया। जो कभी एक कोलोनियल एक्सपेरिमेंट था, वह आज हमारी पहचान बन चुका है। (Photo Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: प्राचीन दुनिया के अद्भुत आविष्कार, 2000 साल पहले ही हो चुकी थी इनकी खोज जो आज भी करते हैं हैरान)