चार बहनों के भाई हैं एक्टर सनी देओल, जानिए कहां गुमनाम हैं उनकी दोनों सगी बहनें
- 1 / 7
Sunny Deol Real Sisters: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल अब फिल्मों के साथ ही राजनीति के मैदान में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। सनी पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद चुने गए हैं। सनी देओल बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के बेटे हैं। सनी देओल की चार बहने हैं। दो सगी बहने हैं औऱ दो सौतेली। आइए जानते हैं कहां हैं दोनों सगी बहनें:
- 2 / 7
दरअसल सनी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। पहली पत्नी से धर्मेंद्र को 4 संतान हुई। सनी, बॉबी औऱ दो बेटियां।
- 3 / 7
सनी देओल की दोनों बहनों का नाम है अजेता और विजेता। दोनों की शादी हो चुकी है।
- 4 / 7
अजेता की शादी मशहूर ऑथर किरण चौैधरी से हुई है। किरण के साथ अजेता कैलिफॉर्निया शिफ्ट हो चुकी हैं। (बहन अजेता के साथ बॉबी देओल)
- 5 / 7
सनी देओल की दूसरी बहन विजेता भी लाइमलाइट से दूर हैं। वह भी यूएस चली गई हैं। विजेता के नाम पर ही धर्मेंद्र ने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम रखा है।
- 6 / 7
सनी देओल की सौतेली बहने हैं ईशा देओल और आहना देओल। दोनों धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमामालिनी की बेटियां हैं।
- 7 / 7
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के अपनी सौतेली मां हेमा मालिनी और सौतेली बहनों के साथ संबंध बहुत मधुर नहीं हैं। (Photos: Social Media)