
बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने लव मैरिज की है। इनमें से ना जाने कितने नाम ऐसे हैं जो शादीशुदा होते हुए भी दूसरी महिला से दिल लगा बैठे। कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं जिनके बेटों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खूब चर्चा हुई। आइए डालें ऐसे ही पिता-पुत्र की जोड़ी पर पर एक नजर:


पिता की तरह बेटे सनी देओल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी चर्चा में रहे। अमृता सिंह से डिंपल कपाड़िया तक से उनका नाम जुड़ा। डिंपल को लेकर वह इतने सीरियस हो चुके थे कि उनकी पत्नी पूजा ने तलाक तक की धमकी दे डाली थी।

राज कपूर की शादी कृष्णा राज से हुई थी। लेकिन वह एक्ट्रेस नरगिस के प्यार में बुरी तरह से पागल थे। उनकी शादीशुदा जिंदगी पर भी असर पड़ रहा था। लेकिन जब नरगिस ने सुनील दत्त से शादी रचा ली तो किसी तरह से राज कपूर की मैरिड लाइफ स्टेबल हुई।

राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर भी शादीशुदा होते हुए दूसरी महिला संग रिलेशनशिप में आ गए थे। बात ज्यादा बढ़ी तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया और गर्लफ्रेंड के साथ पुणे में लिव इन में रहने लगे।

जावेद अख्तर ने हनी ईरानी से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए- फरहान और जोया। शादीशुदा होते हुए वह एक्ट्रेस शबाना आजमी पर दिल हार बैठे। हनी ईरानी को तलाक दे जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से शादी कर ली।

जावेद अख्तर की तरह ही उनके बेटे फरहान अख्तर का नाम भी इसी कड़ी में आता है। फरहान की शादी अधुना भबानी से हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया। अब फरहान शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अधुना भबानी के साथ शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए वह शिबानी दांडेकर से दिल लगा बैठे थे।