-
भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर कई तरह के फसलों के साथ ही फलों की भी खेती होती है। गेहूं, मक्का, बाजरा से लेकर चावल तक भारत निर्यात करता है। यहां पर कई फलों की भी खेती खूब होती है जिसमें से एक स्ट्रॉबेरी है। (Photo: Freepik)
-
लेकिन एक शहर है जहां पर सबसे अधिक स्ट्रॉबेरी की खेती होती है। इसे स्ट्रॉबेरी कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। आइए जानते हैं: (Photo: Freepik)
-
दरअसल, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर को स्ट्रॉबेरी की राजधानी कहा जाता है। ये सतारा जिले का हिल स्टेशन है जहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। (Photo: Freepik)
-
पूरे भारत में जितनी भी स्ट्रॉबेरी पैदा होती है उसमें से करीब 80 फीसदी महाबलेश्वर से आती है। यहां का जलवायु, उपजाऊ मिट्टी और खेती की उन्नत तकनीक के चलते स्ट्रॉबेरी की खेती व्यापक रूप से होती है। (Photo: Freepik)
-
महाबलेश्वर में क्यों होती है स्ट्रॉबेरी की इतनी खेती
महाबलेश्वर का तापमान और लाल लेटराइट मिट्टी स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए उपयुक्त है। साथ ही यहां पर उन्नत तकनीक भी इसमें अहम भूमिका बनाती है। (Photo: Freepik) -
स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए कम तापमान की जरूरत होती है और साथ ही उर्वरक मिट्टी भी होनी चाहिए जिसमें यह शहर उपयुक्त है। महाबलेश्वर न सिर्फ स्ट्रॉबेरी बल्कि शहतूत और रसभरी की भी पैदावार खूब होती है। (Photo: Pexels)
-
कौन सी किस्में उगाई जाती हैं
महाबलेश्वर में कई किस्म की स्ट्रॉबेरी उगाई जाती है। सबसे अधिक चांडलर किस्म की खेती होती है। यह अपने आकार और स्वाद के लिए मशहूर है। इसके अलावा स्वीट चार्ली और कैमारोसा किस्म की भी खेती होती है। (Photo: Pexels) -
दुनिया में सबसे अधिक स्ट्रॉबेरी का उत्पादन वहीं, दुनिया में चीन स्ट्रॉबेरी उत्पादन में सबसे आगे है। इसके बाद अमेरिका आता है। चीन का शेडोंग प्रांत स्ट्रॉबेरी के उत्पादन के लिए मशहूर है। ये दोनों देश मिलकर दुनिया का लगभग 57 फीसदी स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करते हैं। (Photo: Pexels) भारत का कौन सा जगह कहलाता है कोकोनट आइलैंड